Wednesday, April 14, 2021

Petrol Diesel Price Today : दो हफ्तों के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए आज के दाम

Petrol Diesel Price Today। आज यानी 15 अप्रैल 2021 को Petrol Diesel Price Today में दो हफ्तों के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे और डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 30 मार्च 2021 को गिरावट देखने को मिली थी। उसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही थी। जानकारों की मानें तो बीते कुछ दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। बीते दो महीनों में कच्चा तेल सस्ता ही हुआ है। जिसका फायदा आम लोगों को आज दिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकानें होंगे।

पेट्रोल हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 90.40 रुपए और 96.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम क्रमश: 90.62 रुपए और 90.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में दो हफ्तों के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.73 रुपए और 83.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 87.81 रुपए और 85.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e4gQKb