Tuesday, April 20, 2021

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल हुआ सस्ता, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price Today। आज यानी 21 अप्रैल 2021 को Petrol Diesel Price Today में लगातार 6 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। खास बात तो ये है कि कच्चे तेल की कीमत में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 15 अप्रैल को बदलाव हुआ था। उस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। आपको बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस कार कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में 15 और 7 दिन का लॉकडाउन है। वहीं कई राज्यों में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। जिसकी वजह से भी पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत लगातार 6 वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 15 अप्रैल को बदलाव हुआ था। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 90.40 रुपए और 96.83 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ था और दाम क्रमश: 90.62 रुपए और 90.43 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल की कीमत में भी स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 6 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार डीजल की कीमत में बदलाव 15 अप्रैल को देखने को मिला था। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.73 रुपए और 83.61 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 87.81 रुपए और 85.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32zJj56