Thursday, May 12, 2022

Bank Holidays: कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है और उसके लिए ब्रांच जाने की जरूरत है तो वैसे काम जल्द निपटा लें। शनिवार से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक जरूर करें। ऐसा नहीं करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल के बाद यानी 14 मई से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई के महीने में बैंकों को कुल 11 छुट्टियां मिल रही हैं। सोमवार को बुध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी है। ज्यादातर सभी राज्यों में सोमवार को बैंक बंद रहने वाले है। आज को भी बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसको आज ही निपटा लीजिए, वरना आपको मंगलवार तक इंतजार करना पड़ेगा।

शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, 16 मई को बुध पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले है। ठीक इससे एक दिन पहले रविवार है, इस दिन बैंक की छुट्टी रहती है। रविवार से पहले 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में रविवार की तो हमेशा छुट्टी रहती ही है, वहीं महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते है।

भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इनके अनुसार हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट होती है। आइए जाते इस महीने अब कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है।


मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट (Bank Holidays in May 2022)
1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस। पूरे देश में बैंक बंद।
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती - कई राज्‍यों में छुट्टी।
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)।
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)।
9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा।
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश।
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा।
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम।
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 11वीं किस्‍त में क्‍यों हो रही देरी? जानिए कब आएंगे 2000 रुपए


मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार

यह भी पढ़ें- टैक्स बचत के साथ होगी मोटी कमाई, ज्यादा रिटर्न के लिए यहां करें निवेश

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते है काम
छुट्टियों के दौरान ग्राह ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निकपटा सकते है। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेकर कर करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KcpvHex