Thursday, May 26, 2022

Gold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 4,040 रुपए सस्ता, चांदी 63 हजार के पार

Gold Silver Price Today : देश में इन दिनों शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को (27 मई, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सोना 50 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 200 रुपए की तेजी आई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,160.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,360.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,980 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,140 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,648 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,980 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,722 और 24 कैरेट सोना 52,060 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,667 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,000 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,125 और 24 कैरेट 52,210 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली
47,648 51,980
मुंबई 47,722 52,060
कोलकाता 47,667 52,000
चेन्नई 47,859 52,210
बेंगलुरू 47,758 52,100
हैदराबाद 47,795 52,140
जयपुर
47,722 52,060
लखनऊ 47,740 52,080
भोपाल 47,777 52,120

यह भी पढ़ें- महंगाई का असर! परिवहन मंत्रालय ने की थर्ड पार्टी बीमा दरों में बढ़ोतरी, नई दरें जारी


सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,040 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,040 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

 

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि E-KYC की लास्ट डेट करीब, ऐसे पूरी करें प्रक्रिया

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CjcQMrV