Tuesday, May 24, 2022

Gold Silver Price Today: 690 रुपए महंगी हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Silver Price Today : देश में शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को (25 मई, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सोने 260 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 690 रुपए की तेजी आई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,460.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,550.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,270 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,320 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,914 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 52,270 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,997 और 24 कैरेट सोना 52,360 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,933 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,290 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,125 और 24 कैरेट 52,500 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली
47,914 52,270
मुंबई 47,997 52,360
कोलकाता 47,933 52,290
चेन्नई
48,125 52,500
बेंगलुरू 48,033 52,400
हैदराबाद 48,070 52,440
जयपुर 47,988 52,350
लखनऊ 48,006 52,370
भोपाल 48,043 52,410


यह भी पढ़ें- डिजिलॉकर की अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी ये खास सुविधा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

सोना उच्चतम स्तर से करीब 3,740 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 3,740 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


यह भी पढ़ें- HDFC बैंक और रिटेलियो ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधा

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zi1STbf