Monday, May 16, 2022

CNG Price Hike: एक साल में CNG में 69.60% की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर की लेटेस्ट कीमत

CNG Price Hike: देश में लोगों पर लगातार महंगाई का मार जारी है। जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों में इजाफा होने के बाद सीएनजी वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही एक बार फिर से माल ढुलाई की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार बन गए है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान में है। वहीं दूसरी तरफ सीएनजी महंगी होने से रोजमर्रा के काम और दफ्तर आने जाने लोगों पर इस असर पड़ा है। सीएनजी के दामों में बढ़तोरी होने से हल्के व्यावसायिक वाहन जो सीएनजी पर चलते हैं, उनसे माल ढुलाई में भी 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बीते एक वर्ष के दौरान दिल्ली में सीएनजी की दामों में 69.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान
लगातार बढ़ती महंगाई से हर आय वर्ग के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल- डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी बीते वर्षों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधा असर जेब खर्च पर पड़ेगा। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने के आसार
ऑटो-टैक्सी यूनियन सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध कर रहे है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने की वजह से मजबूरी में उनको भी किराया बढ़ाना पड़ रहा है। सरकार ने किराया बढ़ाने के संबंध में कमेटी गठित की थी। अब कमेटी को अपनी रिपोर्ट देनी है, जिसके बाद कीमतों को बढ़ाया जाना है। माना जा रहा है कि जल्द ही ऑटो-टैक्सी से सफर महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बैंक के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, लेनदेन के लिए ये चीजें जरूरी



जानिए कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम

माह CNG की रेट
15 मई 2022 85.80 रुपए प्रति किलो
23 अप्रैल 2022 83.80 रुपए प्रति किलो
1 अप्रैल 2022 80.80 रुपए प्रति किलो
17 दिसंबर 2021 72.50 रुपए प्रति किलो
1 नवंबर 2021 70.50 रुपए प्रति किलो
3 अक्टूबर 2021 68.10 रुपए प्रति किलो
7 अप्रैल 2021 63.45 रुपए प्रति किलो
6 अक्टूबर 2020 60.95रुपए प्रति किलो
3 जून 2020 60.50 रुपए प्रति किलो
4 अप्रैल 2020 59.50 रुपए प्रति किलो

दो सालों 45 फीसदी बढ़े दाम
पिछले दो सालों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमत करीब 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। चार अप्रैल 2020 में सीएनजी 59.50 रुपए किलो मिल रही थी। अब इसके लिए 85.80 प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सोना उच्चतम स्तर से 5000 से ज्यादा सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव




शहर का नाम एक किलो सीएनजी की रेट
दिल्ली 73.61 रुपए
नोएडा 76.17 रुपए
ग्रेटर नोएडा 76.17 रुपए
गाजियाबाद 76.17 रुपए
मुजफ्फरनगर 80.84 रुपए
मेरठ 80.84 रुपए
शामली 80.84 रुपए
गुरुग्राम 81.94 रुपए
रेवाड़ी 84.07 रुपए
कैथल 82.27 रुपए
कानपुर 85.40 रुपए
हमीरपुर 85.40 रुपए
फतेहपुर 85.40 रुपए
अजमेर  83.88 रुपए
पाली  83.88 रुपए
राजसमंद  83.88 रुपए


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QxHase9