Monday, May 16, 2022

हवाई सफर होगा महंगा, Jet Fule की कीमतें 5% बढ़ी, विश्व स्तर पर बढ़ती कीमतों का असर

Jet Fuel prices hiked by 5% : अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इसकी कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की है जिसके इसका दाम 6188 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1.16 लाख रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1.23 लाख रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। 1 जनवरी 2022 के बाद से अब तक लगातार 9वीं बार बढ़ोतरी की गई है।

आपको बता दें कि जनवरी से अब तक Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 61.7% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर रुपए में बात की जाए तो यह 1 जनवरी से अब तक इसकी कीमत 46938 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ गई है। इसके बाद इसकी कीमत 72,062 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1.23 लाख रुपए पहुंच गई है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की बात की जाए तो इसकी कीमतों में 40वें दिन कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

 


विश्व स्तर पर बढ़ती कीमतों का असर

भारत में Jet Fule के कीमतों में लगातार 9वीं बार बढ़ोतरी की है। इसके पीछे की वजह एक्सपर्ट कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व स्तर पर बढ़ती कीमतों को मान रहे हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85% तेल आयात करता है। इसलिए विश्व स्तर पर इसके बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारत पर भी पड़ता है।

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से 7 जिलों के लगभग 57 हजार लोग हुए प्रभावित, बचाव कार्य में जुटी भारतीय वायुसेना

 


हवाई सफर होगा महंगा

Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। किसी भी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में लगभग 40% की हिस्सेदारी Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की होती है, जिसके कारण अब हवाई सफर करना महंगा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक स्टार शूटर यूक्रेन की सेना में शामिल, रूसी सैनिकों को दी चेतावनी, 2016 में जीत चुकी हैं स्वर्ण

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6zdRYiI