Saturday, September 10, 2022

अब बदला लेंगे KRK! जेल से बाहर आते ही एक्टर ने दी चेतावनी

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) को जेल से रिहाई मिल चुकी है, जिसके बाद वो अपने घर भी लौच चुके हैं, लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती बल्कि अब यहां से शुरू होती है। दरअसल, केआरके अब बदला लेंगे। जी हां, केआरके ने जेल से बाहर आते ही एक चेतावनी भरा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ये साफ लिखा है कि वो अब इसका बदला लेंगे। केआरके ने आज सुबह एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्टर लिखते हैं कि 'I am back for my vengeance'। इसके बाद उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उनके ट्वीट में काफी सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

जहां कुछ लोग उनका साथ देते हुए रिप्लाई कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'जल्दी रिव्यू डालो सर। ये लोग barhamastra का फेक फिगर देके लोगो को गुमराह कर रहे है, जब फिल्म कोई देखने जा ही नही रहा तो कमाई कैसे हुई। बहुत बड़ा झूट मीडिया बोल रहा है'। वहीं एक और यूजर लिखता है 'आपको पूरा सपोर्ट है सर'।

वहीं एक और लिखता है 'बॉलीवुड माफिया छाए हुए हैं। सभी राजनीतिक दल इसमें बराबर शामिल हैं'। वहीं एक लिखता है 'किंग इज बैक'। इस तरह के कई कमेंट्स उनके ट्वीट पर देखने को मिल जाएंगे, जिनमें कई नेगेटिव कमेंट्स भी शामिल है। बता दें कि केआरके को गुरुवार यानी 8 सितंबर को ठाणे जेल से रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 16 साल की Padmini Kolhapure ने जब सबके सामने कर दिया Prince Charles को 'Kiss', लंदन में अफसर के इस सवाल से हुई थीं 'शर्मिंदा'


जहां केआरके को मंगलवार को छेड़छाड़ वाले मामले में जमानत मिली थी। वहीं बुधवार को उन्हें विवादित ट्वीट वाले मामले में रिहाई मिल गई थी। बुधवार को कोर्ट ने केआरके की जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। इससे पहले साल 2021 में छेड़छेड़ा के मामले में केआरके को पहले ही स्थानीय अदालत ने रिहाई दे दी थी, लेकिन विवादित ट्वीट मामले में उनको कुछ और समय जेल में बिताना पड़ा।

केआरके ने साल 2020 में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ कुछ विवादित ट्वीट किए थे, जिसका मामला बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेंडिंग था। इसके अलावा उन्होंने उसी साल दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishai Kapoor) और इरफान खान (Irrfan Khan) के लिए भी विवादित ट्वीट्स किए थे।

यह भी पढ़ें: जब Aishwarya Rai ने Salman Khan को कहा था 'सबसे सेक्सी आदमी'! पूराना वीडियो अब हो रहा वायरल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fobaM73