Monday, September 19, 2022

काजोल ने कहा- 'मेरी अंगूठी से जाने कितने लोग खरीदे जा सकते हैं', लोगों का फूटा गुस्सा, सुनाने लगे खरी खोटी

काजोल ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि फैशन के लिए भी खूब चर्चित हैं। उन्होंने हाथों में ओम' नाम की अंगूठी पहनी हुई है, जिसे लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं, एक बार फिर ये इसे लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार अदाकारा अपने फैशन सेंस की वजह से नहीं बल्कि इस अंगूठी पर दिए गए बयान के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। काजोल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह बोल रही हैं कि कुछ भी पहन लें, वह अमीर दिखती हैं। वह किसी भई ऐंगल से गरीब नहीं दिखतीं। लोगों को उनका ये एटीट्यूड पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें जमकर सुना रहे हैं।

किसी से छुपा नहीं है कि कजोल करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं। वह उनके शो कॉफी विद करण में कई बर शिरकत कर चुकी हैं। इसी शो का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर बोलते हैं कि उन्होंने कभी काजोल को गांव की लड़की के रोल में नहीं देखा।

इस पर काजोल जवाब देती हैं, मैंने इस चीज पर बहुत जल्दी डिसाइड कर लिया था कि मैं रिच दिखती हूं। मैं गरीब दिखती ही नहीं। मैं कुछ भी करूं, कुछ भी पहनूं... मैंने घघरा चोली भी पहना था, मैंने खुद को देखा और कहा कि मैं गरीब नहीं लगती। मैंने अपनी ओम वाली अंगूठी की तरफ देखा, जिससे पता नहीं कितने लोग खरीदे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मास्त्र में गूगल मैप के कॉन्सेप्ट पर लोग लेने लगे चुटकी

काजोल भगवान शिव को बहुत मानती हैं और हमेशा 'ओम' लिखी हुई हीरे की अंगूठी पहनती हैं। हालांकि यह अंगूठी काजोल को उनके पति अजय ने फिल्म 'इश्क' के सेट पर एंगेजमेंट रिंग के तौर पर पहनाई थी। वह इस अंगूठी को खुद के लिए लकी मानती हैं। 1994 में फिल्म 'गुंडाराज' के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ था।

उन्होंने इसके लगभग 5 साल बाद 24 फ़रवरी 1999 को शादी की थी, जो मराठी रिवाज के तहत हुई थी। काजोल और अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक है। 20 अप्रैल 2003 को उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ और इसके 7 साल बाद बेटे युग का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- ट्रोल होने के बाद अयान मुखर्जी को अब याद आई गलती



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/v94cWHC