Friday, September 16, 2022

World Second Richest Person: गौतम अडानी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने इतिहास रच दिया है। एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने दुनिया के अमीर लोगों की सूची में भी एक पायदान की छलांग लगाई है। अब गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी का ही नाम है। ये सूची फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स ने जारी की है। इस सूची के मुताबिक, गौतम अडानी ने ये स्थान बर्नाड अनॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब भी गौतम अडानी सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुआ 4 बिलियन डॉलर का इजाफा
दरअसल गौतम अडानी की नेटवर्ड में एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही 4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था। सके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 149 बिलियन डॉलर हो गई है। बीते कुछ समय से उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Global रेटिंग एजेंसियों ने उठाए थे कंपनियों के भारी कर्ज पर सवाल: अडानी समूह ने यूं किया मुंह बंद

forbs_billionair_list.jpg

इस साल गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुआ 72 बिलियन डॉलर का इजाफा
एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति या नेटवर्थ में इस वर्ष रिकॉर्डतोड़ 72 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बीते पांच वर्षों में अडानी की संपत्ति में 140 अरब डॉलर की तेजी देखने को मिली है।

 

गौतम अडानी की कमाई का राज क्या है?
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है। इससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी।

मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75 फीसदी भागीदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65 फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61 प्रतिशत के मालिक हैं।

 
bloomberg_billionaire_list.jpg

ब्लूमबर्ग की सूची में अब भी तीसरे स्थान पर गौतम अडानी
गौतम अडानी को फॉर्ब्स ने जहां दूसरे स्थान पर बताया है, वहीं ब्लूमबर्ग की सूची में अब भी गौतम अडानी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जेफ बेजोस को बड़ा झटका
दूसरी ओर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स रहे अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बीते दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 2 बिलियन डॉलर कम हो गई है। इसके बाद बेजोस की कुल नेटवर्थ 150 अरब डॉलर हो गई है।

यह भी पढ़ें - अडानी-अंबानी की उल्टी चाल बना रही है मालामाल

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HpAhfg8