Friday, September 30, 2022

बॉडी डबल के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

शुक्रवार को जिम में वर्कआउट के दौरान सागर पांडे (Sagar Pandey) अचानक वो बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पांडे की उम्र 45 से 50 के बीच थी। सागर ने कई फिल्मों में सलमाल के बॉडी डबल का काम किया है। सागर पांडे के निधन पर भाईजान भावुक हो गए और उन्होंने इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान ने सागर पांडे के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर RIP लिखा है। साथ ही हाथ जोड़ने वाला और दिल टूटने का इमोजी बना है। सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं। सागर भाई तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। थैंक्यू। #RIP #SagarPandey।’

एक इंटरव्यू में सागर ने बताया था कि वो भी सलमान खान की तरह बैचलर थे। सागर के 5 भाई थे और सागर ही उनका खर्च उठाते थे। उन्होंने ये भी बताया था कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के हालातों का भी जिक्र किया था।

उस भयावह दौर को याद करते हुए सागर ने बताया था कि उस समय रोजगार के सारे रास्ते बंद हो गए थे। बेरोजगारी से जूझते हुए उन्होंने शो करके पैसा कमाया था। सागर प्रतापगढ़ उत्तर प्रेदश के हैं। वो मुंबई हीरो बनने आए थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बतौर बॉडी डबल काम करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें- राजनीति में कदम रखने जा रही हैं कंगना रनौत?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jPB67vb