Wednesday, September 28, 2022

Times List: मुकेश अंबानी के बेटे Akash Ambani की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के 100 उभरते सितारों में बनाई जगह

दुनिया के टॉप बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने भी अब अपना अलग मुकाम बनाया है। अंबानी परिवार की थर्ड जेनेरेशन भी अपनी काबिलियत के दम पर अब देश का मान बढ़ा रही है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम टाइम मैगजीन के 'टाइम100 नेक्स्ट' की लिस्ट में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि, आकाश अंबानी अकेले ऐसे भारतीय हैं जो इस सूची में शामिल हुए है। हालांकि, टाइम्स की इस सूची में भारतीय मूल के अमरीकन नागरिक आम्रपाली गण ने भी अपना स्थान बनाया है।

टाइम्स ने आकाश को लेकर लिखी बड़ी बात
आकाश अंबानी के टाइम्स की 100 नेक्स्ट की सूची में शामिल किए जाने के बाद टाइम्स ने अपनी मैगजीन में उनको लेकर बड़ी बात लिखी है।

टाइम मैगजीन ने उनके बारे में टिप्पणी करते हुए लिखा कि भारत के एक बड़े उद्योगपति घराने से ताल्लुक रखने वाले आकाश अंबानी से यह उम्मीद लगाई जा रही हैं कि वह आने वाले दिनों में रिलायंस जियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें - मुकेश अंबानी ने सपरिवार पहुँच कर राजस्थान के इस मंदिर में टेका माथा, दफ्तर में भी रखी है आराध्य मूर्ति

Time100 Next की कौन होतें हैं शामिल?
टाइम्स की 100 नेक्स्ट सूची में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की को शुमार किया जाता है। इस सूची में बिजनेस की दुनिया और अन्य फील्ड के उभरते सितारों को जगह दी जाती है। ये ऐसे उभरते सितारे होते हैं जिनसे भविष्य में दुनिया को बदलने के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान देने की क्षमता दिखाई देती हो।

ऐसे में इस उम्मीदों से भरी दुनिया के शक्तिशाली उभरते सितारों की सूची में अब रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने अपनी जगह बनाई है।

 

आकाश अंबानी का कैसे हुआ चुनाव?
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो की कमान सौंपी गई है। इस कमान के सौंपे जाने के बाद कम वक्त में आकाश ने नया मुकाम हासिल किया है।

आकाश अंबानी को 'टाइम100 नेक्स्ट' की जिस कैटेगरी में शामिल किया गया है वह है लीडर्स कैटेगरी। हाल में अकाश अंबानी ने रिलायंस जियो का Google और Facebook के साथ करार हुआ है।

गूगल और फेसबुक के साथ करार में आकाश अंबानी की बड़ी भूमिका रही है। यही नहीं भारत में जल्द ही 5 जी की दस्तक में भी आकाश अंबानी का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

खास बात ये है कि रिलायंस जियो अकेली ऐसी भारतीय टेलीकॉम कंपनी है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। 5G सेवा के आने के बाद भारत की दूरसंचार की दुनिया में नई क्रांति आ सकती है।

रिलायंस जियो और आकाश अंबानी
आकाश अंबानी को महज 22 वर्ष की उम्र में ही जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी। इसके बाद साल 2022 के जून में उन्हें रिलायंस जियो का चेयरमैन बना दिया गया है।

मौजूदा समय में आकाश अंबानी सिर्फ 30 वर्ष के हैं। रिलायंस जियो के देशभर में करीब 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों है।

यह भी पढ़ें - Mukesh Ambani ...आखिर क्यों मंदिर-मंदिर घूम रहे अरबपति मुकेश अंबानी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SgdJN9K