Thursday, September 29, 2022

Bigg Boss 16: सर्कस की थीम पर सजा घर, हाउस में बना मौत का कुंआ, बेडरूम से लेकर कैप्टन रूम तक सब कुछ बदला

बिग बॉस के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं और अब शो का 16 वां सीजन दस्तक देने वाला है। शो के कई प्रोमोज रिलीज हो चुके हैं, जिनमें कई कंटेस्टेंट का खुलासा किया गया है। 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे 'बिग बॉस 16' में इस साल बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। अब लोगों के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं कि इस बार की थीम क्या है, बिग बॉस का घर कैसा होगा और कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शो में आएंगे तो चलिए हम बताते हैं।

जब से शो की घोषणा हुई है तब से कोई न कोई अपडेट्स सामने आ रही है। अब शो की थीम से लेकर रूम्स तक खुलासा हुआ है। इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं। पहले खबर आ रही थी कि शो की थीम पानी की थीम पर हो लेकिन अब खबर आ रही है कि ये सर्कस पर बेस्ड होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार घर की थीम सर्कस पर बेस्ड होगी यानि घर को किसी सर्कस की थीम पर डेकोर किया जाएगा जो की काफी कलरफुल होगा।

यह भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री ने चैनल पर फोड़ा ठीकरा

बिग बॉस एक अक्टूबर यानी शनिवार को कलर्स चैनल पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। एक दिन बाद इसे वूट पर देखा सकेगा। यही नहीं वूट एप पर 'बिग बॉस 16' 24x7 देखा जा सकेगा। इसके साथ ही इस बार 'वीकेंड का वार' शनिवार और रविवार नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को आएगा।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ गड़बड़?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HtqdNp2