Thursday, July 27, 2023

'गदर' सुपरहिट होने के बाद अमीषा पटेल ने माता-पिता पर कर दिया था केस, चप्पल तक चले थे

Gadar 2 Actress Ameesha Patel: अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। बीते कुछ समय से लाइमलाइट से दूर चल रहीं अमीषा पटेल इस फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। अमीषा ने दो बड़ी हिट फिल्मों से शुरुआत की थी लेकिन जल्दी ही उनका करियर नीचे आ गया। इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी के विवाद भी माने जाते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में अमीषा पटेल अपने माता पिता से ही भिड़ गई थीं। ये लड़ाई इतनी ज्यादा थी कि मामला पुलिस केस तक पहुंचा था।

'मुझे मां ने चप्पलों से पीटा'
अमीषा पटेल की 2000 में आई डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद साल 2001 में आई 'गदर' ने भी कामयाबी के रिकॉर्ड तोड़े थे। पहली दो फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अमीषा के घर की लड़ाई सामने आ गई। अमीषा ने पब्लिकली आरोप लगाया कि उनके माता-पिता उनकी कमाई का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनको चप्पलों से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। अमीषा ने माता-पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए हड़प लेना का मामला भी दर्ज कराया।

अमीषा पटेल का माता-पिता से लड़ाई की एक वजह उनका डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप होना भी माना गया था। अमीषा ने कुछ साल बाद खुद भी ये माना कि विक्रम भट्ट से रिश्ते और माता पिता से लड़ाई का उनके करियर पर काफी निगेटिव असर हुआ था।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 के ट्रेलर रिलीज पर जमकर नाचे तारा सिंह और सकीना, ढोल नगाड़ों पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

1971 के समय की कहानी दिखाई गई है 'गदर 2' में
मशहूर एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल की फिल्म गदर 2 उनकी 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर का दूसरा पार्ट है। गदर में 1947 की पृष्ठभूमि को दिखाया गया था। वहीं दूसरे पार्ट में 1971 के समय की कहानी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5d9M4t8

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Review: पारिवारिक लव स्टोरी में मॉडर्न तड़का, पढ़ें रणवीर-आलिया की फिल्म का पूरा रिव्यू

एक्टर: रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन, टोटा राय चौधरी, आमिर बशीर, नमित दास
डायरेक्टर: करण जौहर
केटेगिरी: Hindi, Family, Comedy, Romance
टाइम: 2 Hrs 48 Min

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Review: करण जौहर जब कोई फिल्म डायरेक्ट करते हैं तो उससे उम्मीदें बढ़ जाती हैं लेकिन क्या इस बार करण वो मैजिक चला पाए जिसके लिए वो जाने जाते हैं। क्या ये फिल्म करण जौहर की पुरानी फिल्मों के बराबर है? इसका जवाब आपको पूरा रिव्यू पढ़कर ही समझ आएगा।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कहानी
फिल्म का नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ये एक लव स्टोरी है। रॉकी यानी रणवीर सिंह दिल्ली का लड़का है मस्तमौला, अमीर परिवार से है पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन ज्यादा इंग्लिश नहीं जानती है देसी लड़का है वहीं रानी यानी आलिया भट्ट एक न्यूज एंकर है। एक बंगाली परिवार से है जिनका कल्चर अलग है।

रॉकी और रानी को मिलते ही प्यार हो जाता है। परिवार अलग हैं तो एक दूसरे के परिवार को समझने के लिए एक दूसरे के घर तीन-तीन महीने रहते हैं। क्या वो एक दूसरे के परिवार का दिल जीत पाते हैं ये कहानी है जिसे सेकेंड हाफ में दिखाया गया है। फर्स्ट हाफ में रणवीर के दादा धर्मेंद्र और आलिया की दादी शबाना आजमी की प्रेम कहानी दिखाई गई है जिसकी वजह से रॉकी और रानी मिलते हैं।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रिव्यू
ये करण जौहर की महान फिल्मों में से एक नहीं है लेकिन ये खराब फिल्म भी नहीं है। ये एंटरटेनिंग फिल्म है लेकिन करण जौहर का नाम जब कहीं जुड़ जाता है तो उम्मीद ज्यादा हो जाती है। फर्स्ट हाफ में मेन कहानी शुरू ही नहीं होती औऱ ये फिल्म का माइनस प्वाइंट है। बीच बीच में रणवीर सिंह एंटरटेन करते हैं। कुछ डायलॉग अच्छे हैं तो कुछ बचकाने हैं। सेकेंड हाफ में फिल्म एक इमोशनल टर्न लेती हैं। फिल्म में कई मुद्दों पर बात होती है। जैसे क्या घर की औरतों को अपने हिसाब से जिंदगी जीने की इजाजत नहीं है। क्या वजन ज्यादा है तो लड़की को ताने ही देते रहेंगे और सेकेंड हाफ में आपको लगता है कि करण ने फिल्म में कुछ तो डाला है।

फिल्म करीब पौने तीन घंटे की है। फिल्म को आराम से छोटा किया जा सकता था। रॉकी और रानी की कहानी को फर्स्ट हाफ में ही आगे बढ़ाना चाहिए था। वहीं, फिल्म में आलिया और रणवीर के बीच कई किसिंग सीन डाले गए हैं और वो जबरदस्ती के लगते हैं।

एक्टिंग
रणवीर सिंह फिल्म की जान हैं। वो आपको हंसाते भी हैं रुलाते भी हैं लेकिन यहां लगता है कि हम रॉकी को नहीं रणवीर सिंह को देख रहे हैं क्योंकि उनका ऐसा अंदाज हम अक्सर सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। आलिया भट्ट की एक्टिंग अच्छी है लेकिन इससे बहुत बेहतर काम वो कर चुकी हैं। जया बच्चन रणवीर की दादी बनी हैं। यहां वो काफी सख्त मिजाज में नजर आती हैं। धर्मेंद्र का रोल कम है। शबाना आजमी का रोल कोई और भी कर सकता था। उनके जैसी सीनियर और कमाल की एक्ट्रेस के लिए ये रोल नहीं था।

म्यूजिक
प्रीतम का म्यूजिक अच्छा है। बैकग्राउंड स्कोर ज्यादातर जगहों पर अच्छा लगता है। पुराने गाने एक मजेदार फील देते हैं।

कुल मिलाकर ये एक ठीक ठाक वन टाइम वॉच फिल्म है। इसे कऱण जौहर अपनी शानदार फिल्मों की लिस्ट में खुद भी नहीं रखना चाहेंगे लेकिन फिर भी ये फिल्म देखी जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vPeQMDK

Gadar 2: सनी देओल बोले- भारत-पाक के आम लोग नहीं चाहते लड़ाई, दोनों तरफ बराबर प्यार

Gadar 2: सनी देओल का कहना है कि भारत और पाकिस्तान में रहने वाले लोग एक-दूसरे के साथ प्यार और शांति चाहते हैं। आम लोगों में कोई जंग नहीं चाहता है। सनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच नफरत को जन्म देने के पीछे राजनीति है। बुधवार शाम अपनी फिल्म गदर 2 का ट्रेलर रिलीज करने के बाद उन्होंने ये बात कही।

सनी ने एक सवाल के जवाब में कहा, भारत-पाकिस्तान में दोनों तरफ बराबर का प्यार है। यह राजनीतिक खेल है जो नफरत को जन्म देता है। इस फिल्म में भी आपको यही देखने को मिलेगा। वैसे भी जनता नहीं चाहती कि हम एक दूसरे के साथ लड़ें। आखिर बने हुए तो सब इसी मिट्टी से हैं।

1971 के समय की कहानी दिखाई गई है 'गदर 2' में
मशहूर एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल की फिल्म गदर 2 उनकी 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर का दूसरा पार्ट है। गदर में 1947 की पृष्ठभूमि को दिखाया गया था। वहीं दूसरे पार्ट में 1971 के समय की कहानी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' में वो कौन से सीन, जिन पर 'गदर' की तरह फिर से देश करेगा गर्व? सनी देओल ने दिया जवाब



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PRrU52b

'गदर 2' में वो कौन से सीन, जिन पर 'गदर' की तरह फिर से देश करेगा गर्व? सनी देओल ने दिया जवाब

Gadar 2 trailer: सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' के बारे में बात की है। बुधवार शाम फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बाद उन्होंने फिल्म की कहानी और दूसरी चीजों पर बात की। सनी से पूछा गया कि 'गदर' को देखकर देशभर में एक अलग ही माहौल बन गया था। अब 'गदर 2' में ऐसे कौन से सीन हैं, जो देश को गर्व से भरेंगे। इस पर जवाब देते हुए सनी ने कहा कि सिर्फ फिल्म के कुछ सीन की बात नहीं की जा सकती, सभी सीन, कहानी, कैरेक्टर के मिलने पर फिल्म मुकम्मल होती है। तमाम कैरेक्टर होते हैं, जिनको देखकर दर्शक पूरे जोश के साथ बाहर निकलता है। इस फिल्म को भी जब देखकर दर्शक निकलेगा तो उसे एक संतुष्टि मिलेगी। उसे अच्छा फील होगा, वो प्राउड महसूस करेगा।

सनी देओल जिंदाबाद के नारों पर छलके आंसू
गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च करने सनी देओल स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने सनी देओल जिंदाबाद के नारे लगा दिए। सनी ने हाथ जोड़े तो एक फैन ने 'आप हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान हो' का नारा लगा दिया। इस पर थैंक्यू बोलते हुए सनी की आंखों से आंसू निकल आए। सनी देओल को भावुक देख अमीषा उनके आंसू पोंछने लगीं। गदर 2 को अनिल शर्मा ने बनाया है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज, यहां क्लिक करें देखें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YviCaMA

Wednesday, July 26, 2023

Gadar 2 के ट्रेलर रिलीज पर जमकर नाचे तारा सिंह और सकीना, ढोल नगाड़ो पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sunny Deol-Ameesha Patel Dance Video: लंबे इंतजार के बाद 26 जुलाई को ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को मुंबई में सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मौजूदगी में धूम-धाम से आउट किया गया। जब से ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस जमकर जश्न मना रहे हैं। इसी बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सनी देओल और अमीषा का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सनी देओल और अमीषा पटेल ने किया डांस
विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तारा (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार ट्रक के सामने खड़े होकर फोटो के लिए पोज देते हैं और जैसे ही ढोल बजता है, सनी और अमीषा भांगड़ा करने लगते हैं। अब, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सका है कि सनी देओल और अमीषा पटेल दोनों तारा सिंह और सकीना के किरदार में ही नजर आए। वहीं, उनके पीछे फिल्म की पहचान रहा उनका ट्रक भी खड़ा है उसी के आगे खड़े होकर दोनों के ढोल नगाडों पर डांस किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए कई दिग्गज (Gadar 2 Trailer OUT)
बता दें कि, गदर 2 के ट्रेलर को भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, शारिक पटेल, सिमरत कौर, मिथुन, अलका याग्निक, जुबिन नौटियाल और आदित्य नारायण भी शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/asW62Y4

गदर 2: ट्रेलर लॉन्च के दौरान फैन ने लगाया नारा तो रो पड़े सनी देओल, अमीषा ने अपने हाथ से पोछें आंसू

Gadar 2 trailer: सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बुधवार शाम को फिल्म की हीरोइन अमीषा पटेल के साथ सनी ने ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सनी की आंखें भर आईं। सनी की आंखें नम देख पास खड़ी अमीषा पटेल ने उनके आंसू पोंछे और गले लगाते हुए उनको हौंसला दिया। दरअसल सनी के ये आंसू किसी गम नहीं बल्कि खुशी के थे, जो एक फैन के लगाए नारे से निकल आए थे।

सनी देओल जिंदाबाद के नारों पर छलके आंसू
गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च करने सनी देओल स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने सनी देओल जिंदाबाद के नारे लगा दिए। सनी ने हाथ जोड़े तो एक फैन ने 'आप हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान हो' का नारा लगा दिया। इस पर थैंक्यू बोलते हुए सनी की आंखों से आंसू निकल आए। सनी देओल को भावुक देख अमीषा उनके आंसू पोंछने लगीं।

'गदर 2' के ट्रेलर से साफ है कि फिल्म तारा सिंह (सनी देओल) के बेटे के पाकिस्तान में फंस जाने की कहानी है। जिसे लेने तारा पाकिस्तान पहुंचता है और पाकिस्तानी फौज से भिड़ जाता है। फिल्म सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं। सनी और अमीषा के बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज, यहां क्लिक करें देखें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xW4PjCF

गदर 2: सनी देओल एक बार फिर उखाड़ेंगे पाकिस्तान का नल! ट्रेलर में दिख गई झलक

Gadar 2 trailer: साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' के कुछ सीन और गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट 'गदर 2' में निर्माता उसको भुनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दूसरे पार्ट में पहले पार्ट के कुछ गानों का इस्तेमाल किया गया है। 'गदर' के उस बेहद लोकप्रिय सीन को भी फिर से दिखाया जाएगा, जिसमें सनी देओल का किरदार नल उखाड़कर पाकिस्तानियों पर टूट पड़ता है।

'गदर 2' का ट्रेलर बुधलवार शाम को रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखने से साफ है कि फिल्म तारा सिंह (सनी देओल) के बेटे के पाकिस्तान में फंस जाने की कहानी है। जिसे लेने तारा पाकिस्तान पहुंचता है और पाकिस्तानी फौज से भिड़ जाता है। ट्रेलर में एक छोटी सी झलक है, जहां सनी देओल एक्शन सीन के दौरान नल की तरफ देखते हैं। नल को उखाड़ते हुए तो सनी ट्रेलर में नहीं दिखे हैं लेकिन इस सीन से साफ हो रहा है कि फिल्म के अंदर सनी एक बार फिर नल उखाड़ने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k1GJatS

'गदर 2' में मर जाएगी सकीना? तस्वीर देख फैंस का टूटा दिल तो अमीषा पटेल ने क्या कहा

Gadar 2: अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 2001 में आई गदर का दूसरा पार्ट है। अमीषा पटेल इस पार्ट में एक बार फिर सकीना के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के बारे में एक दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि इस पार्ट में सकीना का किरदार मर जाएगा। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सनी देओल का किरदार तारा सिंह एक कब्र पर रोते दिख रहा है। इसी फोटो को शेयर करते हुए कई यूजर्स ने सकीना के 'गदर 2' में मर जाने का दावा किया है। कई यूजर्स ने इस पर निराशा जाहिर की है कि सकीना इस पार्ट में मर जाएंगी। इस पर खुद अमीषा ने सच्चाई बताई है।

अमीषा ने किया ट्वीट
'गदर 2' में सकीना के किरदार के मर जाने की बात सोशल मीडिया पर इससे पहले भी चर्चा में आई थी। जिस पर अमीषा पटेल ने खुद हाल ही में सफाई दी थी। अमीषा ने एक ट्वीट करते हुए कहा, मेरे सभी प्यारे फैंस! आप में से बहुत से लोग इस बात से चिंतित हैं कि गदर 2 में सकीना मर जाएगी। आपको बता दूं कि ऐसा नहीं है। ये जो तस्वीर सोशल मीडिया पर है, इसके बारे में मुझे नहीं पता कि इसकी सच्चाई क्या है। मैं कह सकती हूं कि यह सकीना नहीं है। इस तस्वीर के लिए आप चिंता ना करें।

ameesha_patel_tweet.jpg


11 अगस्त को आएगी गदर 2
अमीषा पटेल और सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने बनाया है। फिल्म के पहले पार्ट में भारत-पाक बंटवारे के समय की कहानी दिखाई गई थी। इस पार्ट में 1971 की भारत-पाक की जंग के समय की कहानी को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें: हिना एक्ट्रेस जेबा बख्तियार, जिन्होंने की 4 शादियां, 2 पति भारत से, 2 पाकिस्तान से



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qPsmWzC

Tuesday, July 25, 2023

5 साल बाद ऐसी हालत में दिखीं दयाबेन, पहचानना हुआ मुश्किल, बोलीं- मेरा चेहरा एडिट कर देना

Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल निभा कर फैंस को एंटरटेन करने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी इन दिनों शो से गायब हैं। फैंस उन्हें शो में वापस देखना चाहते हैं। वहीं, दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वह अपनी एक फैंन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बिल्कुल अलग दिख रही हैं। इसमें उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। आप भी देखिए फोटो...

बता दें कि दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी। जिसके बाद से वो शो में सिर्फ एक बार एक एपिसोड (कैमियो) के लिए दिखीं। इसके अलावा वो शो से लगातार गायब हैं। लीव पर जाने के बाद से वो लाइमलाइट से भी गायब रहती हैं। मीडिया और कैमरे से भी वो बचती नजर आती हैं। हाल ही में खबरें भी आई थीं कि एक्ट्रेस शायद दिवाली पर शो में कमबैक कर सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हाल ही में दिशा को स्पॉट किया गया। वो एक फैन के व्लॉग में नजर आईं। फैन ने यूट्यूब पर दिशा से मुलाकात का व्लॉग भी शेयर किया है।

msg1822108393-30520.jpg



अब ऐसी दिखती हैं दिशा वकानी

इस वीडियो में दिशा को बिना मेकअप के देखा जा सकता है। उन्होंने येलो कलर का टॉप और ब्लू पैंट पहना हुआ है। वीडियो में वो बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने फैंस के साथ पोज भी दिए। उनकी स्माइल फैंस का दिल चुराने वाली है। उनका सादगीभरा अंदाज फैंस पसंद कर रहे हैं।

उनके फैन उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। जिसे लेने से पहले दिशा मना कर देती हैं लेकिन फिर फैन की जिद पर वो गिफ्ट स्वीकार कर लेती हैं। वीडियो में दया फैन को बोलती हैं कि मोबाइल में मेकअप वगैरह कर लेना। इसके अलावा दिशा वीडियो में ये भी बोल रही हैं कि मेरे दो बच्चे हैं तो मुझे टाइम नहीं मिलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8JNryDx

Dono teaser: सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढ‍िल्‍लों की बेटी पलोमा की डेब्यू फिल्म का टीजर रिलीज

Dono teaser: राजवीर देओल और पलोमा की डेब्‍यू फिल्‍म 'दोनों' का टीजर रिलीज हो गया है। राजवीर सनी देओल और पलोमा पूनम ढिल्लो की बेटी हैं। इस फिल्म को अवनीश बड़जात्या ने बनाया है। अवनीश सूरज बड़जात्‍या के बेटे हैं। उनकी ये बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू फिल्म है। मंगलवार को राजश्री ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। राजश्री 33 साल के बाद नए चेहरों के साथ आया है। 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' के बाद पहली बार राजश्री की किसी फिल्म में हीरो और हीरोइन दोनों नए हैं।

दोस्त की शादी में मिलने की कहानी है 'दोनों'
'दोनों' का टीजर से साफ है कि ये एक रोमांटिक फिल्म है। हीरो और हीरोइन दोनों शादी में गए हैं। हीरो दुल्हन का तो हीरोइन दूल्हे की दोस्त है। यहीं दोनों की मुलाकात होती है। फिल्म में राजवीर ने देव तो पलोमा ने मेघना का किरदार निभाया है। फिल्म में शादी के माहौल और सेट्स से साफ लग रहा है कि ये राजश्री स्टाइल की फिल्म है। जिसमें शादी, प्यार, मोहब्बत और कई गाने होते हैं। दो बड़े स्टारकिड्स के फिल्म में होने की वजह से इस फिल्म पर दर्शकों की निगाहें लगी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aoiTc1Y

Oppenheimer का भारत में जलवा बरकरार तो Barbie का दुनिया में बजा डंका, जानें पांचवे दिन किसने की कितनी कमाई?

Oppenheimer vs Barbie BO Collection Day 5: क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ओपेनहाइमर 21 जुलाई को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। जहां पहले हफ्ते में 2 लाख से ज्यादा ऑनलाइन टिकट बेचकर फिल्म ने अपनी छाप छोड़ दी थी तो वहीं रिलीज होने के 4 दिनों में ही फिल्म का 50 करोड़ कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। हालांकि भारत में तो सेम डे रिलीज हुई बार्बी टक्कर नहीं दे पाई लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच फिल्म ने 5 दिनों में भारत में कितनी कमाई कर ली है यह आंकड़ा हम आपके लिए लेकर आए हैं आईये देखते हैं क्या रहा कलेक्शन…

हाल ही में डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बार्बी ने वर्ल्डवाइड 337 मिलियन डॉलर की धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड पर की थी जिसमें 182 मिलियन डॉलर विदेशी बाज़ार से थे। वहीं इस म्यूजिकल फैंटसी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपना जलवा नहीं दिखा पाई है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 2.30 करोड़ की फिल्म ने शुरुआती कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन केवल 23.25 ही हुई है।

ओपेनहाइमर की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 6.25 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 62.00 करोड़ हो गया है। हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का इतना जलवा देखने को नहीं मिल रहा है।

गौरतलब है कि एडवांस बुकिंग के मामले में भी ओपेनहाइमर भारतीय बॉक्स ऑफिस में बार्बी से आगे निकल गई थी, जिसके बाद देखना होगा कि कौन कितना आगे निकलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zF62APr

OMG-2 से गदर-2 की टक्कर पर सनी ने अक्षय को 'दिखाई जमीन', खिलाड़ी कुमार को चुभ जाएगी बात

Gadar 2 Box office clash with OMG 2: बॉक्स ऑफिस पर अगले महीने एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' आ रही है। 'गदर-2' के साथ ही अक्षय कुमार की 'OMG-2' भी रिलीज हो रही है। दोनों के एक साथ रिलीज होने से कमाई पर होने वाले असर पर सनी देओल ने प्रतिक्रिया दी है। सनी ने कहा है कि वो इसको लेकर फिक्रमंद नहीं हैं। सनी ने आमिर खान के साथ लगान के वक्त हुए क्लैश की याद दिलाते हुए अक्षय को अलर्ट कर दिया है।

गदर ने लगान को काफी पीछे छोड़ दिया था: सनी
एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि लोगों को इस तरह से दो फिल्मों की तुलना नहीं करनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता इस तरह से तुलना और बॉक्स ऑफिस क्लैश की बातें क्यों की जाती हैं। सनी ने कहा कि 2001 में लगान और गदर एक साथ रिलीज हुई थीं। तब भी कई तरह की बातें कही गईं। लोग 'लगान' को क्लासिक मूवी बता रहे थे और 'गदर' को पुराने टाइप की फिल्म कह दिया गया था। रिलीज के बाद 'गदर' ने सब दावों को झुठलाते हुए 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया। हमारी फिल्म के मुकाबले लगान ने काफी कम कमाई की थी।

सनी देओल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के 22 साल बाद 'गदर-2' लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार भी अपनी हिट फिल्म 'OMG' के दूसरे पार्ट 'OMG-2' के साथ आए हैं। 'OMG' का पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था। 11 अगस्त को ये फिल्में आएंगी तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों सितारों की लड़ाई में कौन जीतता है या फिर दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

यह भी पढ़ें: 22 साल पहले 'गदर' की 'लगान' से हुई थी भयानक भिड़ंत, अब सनी की अक्षय से महाटक्कर, किसकी होगी जीत?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hqkV219

Monday, July 24, 2023

Oppenheimer: कश्मीर में हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, लगाने पड़े हाउसफुल के बोर्ड

Oppenheimer: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान'(Pathaan) ने 33 साल बाद कश्मीर में सिनेमा के माहौल को फिर से जिंदा कर दिया था। अब क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है क्योंकि ये हॉलीवुड फिल्म कश्मीर में अगले 3 दिनों तक हाउसफुल रही है।

पहली बार कश्मीर में बॉलीवुड फिल्म का दिखा क्रेज
आईनॉक्स श्रीनगर के मालिक विकास धर ने कहा, ‘यह पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसे जनता से इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमने सोचा नहीं था कि घाटी में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए इतनी भीड़ होगी। यह निश्चित रूप से हमारी उपेक्षाओं से अधिक है। कई दिनों तक हाउसफुल चलने के बाद भी हाल अभी भी लगभग फुल बुकिंग चल रहा है।’

'ओपेनहाइमर' का शुरुआती वीकेंड रिकॉर्ड तोड़ रहा। इसने भारत में 1923 स्क्रीन्स पर 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म और गैर-फ्रैंचाइज़ी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा शुरुआती वीकेंड रहा। यह भारत में 2023 में किसी हॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी है।

श्रीनगर के शिवपोरा इलाके में स्थित मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन हैं और कुल मिलाकर लगभग 520 लोगों के बैठने की जगह है। घाटी में सिनेमा दोबारा खुलने के बाद यह दूसरी बार है, जब मल्टीप्लेक्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लगे हैं।

‘हर दिन फिल्म के चल रहे हैं चार शो’
फिल्म रिलीज होने के बाद से अब तक सैकड़ों लोग फिल्म देख चुके हैं। श्रीनगर का एकमात्र मल्टीप्लेक्स हर दिन फिल्म के चार शो चला रहा है और उनमें से ज्यादातर हाउसफुल चल रहे हैं। थिएटर के मुताबिक, ओपेनहाइमर के टिकट फिल्म की रिलीज से पहले ही बिक गए थे।

‘दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं फिल्म को देखने लोग’
श्रीनगर ही नहीं बल्कि कश्मीर में फिल्म देखने के लिए अलग-अलग जिलों से आ रहे हैं। बता दें 1990 की शुरुआत तक कश्मीर में दर्जनों सिनेमा हॉल थे, लेकिन आतंकवाद की शुरुआत के साथ, घाटी के सभी सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U0BdD8S

Barbie ने तोड़ा रिकॉर्ड, Oppenheimer की कमाई हुई दोगुनी, चौथे दिन बाॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Barbie Vs Oppenheimer BO Collection Day 4: इसी हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म ओपेनहाइमर और बार्बी जिसे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 4 दिन पूरे हो गए हैं ये दोनों फिल्में आज अपने 4 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है तो आज हम बात करने वाले हैं फिल्म ओपनहाइमर और बार्बी के 4 दिनों के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे कि ये फिल्म अपने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है।

बार्बी ने किया जबरदस्त कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म बॉर्बी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर और दुनिया भर में रुकने का नाम नहीं ले रही है और इस अमेरिकन फैंटेसी कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है जी हाँ आप सभी को बताते चले की ग्रेटा गैर्विक के डायरेक्शन में बनी है। जिसके लीड में आपको मार्गो और रेयान गोसलिंग नजर आए हैं। तो ये फिल्म 165 मिलियन डॉलर के बजट से बनने वाली एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसने की अपने शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड में ही अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की रिकवरी कर ली जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 337 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2800 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करने में कामयाब रहा।

ओपेनहाइमर भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही
यही वजह है कि ये फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली और पोस्ट पैन्डेमिक के बाद रिलीज होने वाली वन ऑफ़ द बिग्गेस्ट ब्लॉकबस्टर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बन चुकी है इंडिया में भी इस फिल्म के कलेक्शन्स शुरुआती तीन दिनों के लगभग 21 करोड़ रुपए के आंकड़े को टच करने में कामयाब रहे, लेकिन अगर बात की जाए यहां अगली फिल्म यानी कि फिल्म ओपेनहाइमर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

ओपेनहाइमर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है क्रिस्टोफर नोलान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जिसके लीड में आपको सीलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और कई सारे ऐक्टर्स नजर आए हैं यह फिल्म एक ड्रामा फिल्म है जिसे कि इंडियन बॉक्स ऑफिस बार पिछले हफ्ते 1900 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

वर्ल्डवाइड ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जहां अपने पहले दिन वन ऑफ़ द बिग्गेस्ट ओपनिंग ली और क्रिस्टोफर नोलान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई लगभग 100 मिलियन डॉलर के बजट से बनने वाली इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करके दिखा दिया है कि क्रिस्टोफर नोलान इंडिया में एक बड़ा ब्रैंड है।

वही ये फिल्म वर्ल्डवाइड ऑफिस पर तीन दिनों में 175 मिलियन डॉलर के आंकड़े को टच करने में कामयाब रही है ये फिल्म भी इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हिस्टोरिकल ओपनिंग लेने में कामयाब रही, लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के आज यानी कि अपने चौथे दिन के कलेक्शंस की तो ये फिल्म आज इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 6 करोड़ रुपए के आंकड़े टच करते हुए नजर आ रही है जिससे कि इस फिल्म का टोटल 63 करोड़ रुपए का इंडिया में हो चुका होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fUEcFrQ

बार्बी देखने गईं एक्ट्रेस जूही 15 मिनट में ही शो छोड़कर निकलीं, बोलीं- बेटी साथ थी, कैसे देखती वो सब...

Barbie: हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी फिल्म इस समय दुनियाभर में चर्चा में है। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं विवादों का सामना भी कर रही है। टीवी शो कुमकुम से मशहूर हुईं जूही ने बताया है कि वो अपनी बेटी के साथ फिल्म बार्बी देखने गई थीं। फिल्म के डायलॉग और सीन बहुत ज्यादा असहज करने वाले थे। ऐसे में वो 15 मिनट में ही शो छोड़कर लौट आईं।

जूही ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा है। मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग की इस फिल्म के लिए जूही ने कहा कि मैं अपनी 10 साल की बेटी समैरा को ये फिल्म दिखने के लिए ले गई, मैंने गलती की। फिल्म शुरू होते ही मुझे समझ आ गया कि मैं अपने बच्चे को ये क्या दिखा रही हूं। ऐसे में मैं उसे लेकर निकल आई।

juhi_post_on_barbie.jpg


जूही ने कहा कि फिल्म में बहुत ज्यादा गलत भाषा और सेक्सुअल कंटेट इस फिल्म में है। ऐसे में उनको नहीं लगता कि इस फिल्म को बच्चों के साथ जाकर देखना चाहिए। एक्ट्रेस की इस लंबी पोस्ट पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का जूही को साथ मिला है तो बहुत सारे लोगों ने उनको फिल्मों की समझ ना होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी ने किया एडल्ट इंडस्ट्री के सीक्रेट का खुलासा, जिसकी वजह से वो उस शोषण से बच गईं, जिसे मिया खलीफा ने बहुत झेला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8DvWnyZ