Friday, March 24, 2023

दिग्गज अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का निधन, घर के बाथरूम में मिली डेड बॉडी

Nilu Kohli husband Harminder Singh Kohli death: एक्ट्रेस नीलू कोहली की टीवी के चर्चित चेहरों में की जाती है। ये कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में मिला था। बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो काफी समय तक नहीं लौटे। बाद में घर में मौजूद हैल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो चुकी थी।

नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने खुद पिता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि “हां ये सच है। ये सब आज (24 मार्च) दोपहर हुआ। पापा का अचानक निधन हुआ। अंतिम संस्कार अब से दो दिन बाद होगा क्योंकि मेरा भाई मर्चेंट नेवी में है और हम इंतजार कर रहे हैं। मेरी मां की हालत ठीक नहीं है। घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं।”

वहीं नीलू की दोस्त वंदना ने बताया कि हरमिंदर की तबीयत बिल्कुल ठीक थी और वह आज दोपहर गुरुद्वारे भी गए थे। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। हेल्पर, जो दोपहर का भोजन बना रही थी, उसी ने उनको बाथरूम के फर्श पर पाया। नीलू कोहली फिलहाल होश में नहीं हैं और किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद सारा अली खान को डेट कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ!

एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ। नीलू कोहली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में 'दिल क्या करे' टीवी सीरियल में सपोर्टिंग रोल से की थी। उन्होंने पंजाबी सीरियल 'निम्मो ते विम्मो' में भी काम किया है।

इसके अलावा वह हिंदी सीरियल 'जय हनुमान' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2022 में रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म 'जोगी' में भी उन्होंने एक्टिंग की थी। नीलू कोहली 'हिंदी मीडियम', 'हाउसफुल 2' और 'रन' जैसी फिल्मों में दिखाई द चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- खुशी कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/slbrUKP

खुशी कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म! इस सुपरस्टार के बेटे संग लड़ाएंगी इश्क

Khushi Kapoor signed Love Today Remake opposite Junaid Khan: कुछ स्टारकिड्स ऐसे होते हैं जिन्होंने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन वो सुर्खियों में अक्सर बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं खुशी कपूर। खुशी ने अभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इनसे जुड़ा कोई भी अपडेट जानने को फैंस बरकरार रहते हैं। अब खबर आ रही है कि खुशी के हाथ बड़ी फिल्म लगी है। बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। खुशी कपूर ने साउथ की सुपरहिट फिल्म लव टुडे की हिन्दी रीमेक साइन की है, जिसमें उनके साथ आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान दिखाई देंगे।

बता दें कि खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं। अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे हैं, जबकि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी पत्नी यानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।

खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा और भी कई स्टारकिड्स नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- ड्रेस छोड़ अनुष्का शर्मा की पायल पर अटकी सबकी नजर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mKfOIgE

भारत में कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस गर्म मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। इनमें सॉफ्ट ड्रिंक (Soft Drink) यानी कि कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) भी शामिल है। देश में कोल्ड ड्रिंक को काफी पसंद किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कुछ दिन पहले ही सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कैम्पा कोला (Campa Cola) को खरीद लिया है। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के मालिक ने सिर्फ कैम्पा कोला को खरीदा ही नहीं है, बल्कि इसके ज़रिए भारत में सॉफ्ट ड्रिंक के दो टॉप ब्रांड्स कोका-कोला/कोक (Coca-Cola/Coke) और पेप्सी (Pepsi) को टक्कर देने की तैयारी भी कर ली है।

कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान

भारत में कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी के पास एक बड़ा प्लान तैयार है। अंबानी इस प्लान का पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं। भारत में सॉफ्ट ड्रिंक के मामले में कोका-कोला और पेप्सी टॉप ब्रांड्स हैं। दोनों ही ब्रांड्स/कंपनी के अंडर में देश में कुछ और कोल्ड ड्रिंक्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में सॉफ्ट ड्रिंक का मार्केट लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये का है। कोका-कोला और पेप्सी, दोनों ही कंपनियों का संयुक्त रूप से सॉफ्ट ड्रिंक के मामले में देश में सबसे बड़ा मार्केट है।

एक समय कैम्पा कोला देश में सबसे पॉपुलर सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड था, पर फिर इसकी पॉपुलैरिटी काफी कम हो गई। अंबानी के इस कंपनी को खरीदने के बाद कैम्पा कोला का दौर एक बार फिर से देश में लौट सकता है। इसके लिए अंबानी के पास प्लान भी तैयार है।

यह भी पढ़ें- Tax Saving Tips: इन 6 उपायों को अपनाएं और टैक्स बचाएं

campa_vs_coke_and_pepsi.jpg


क्या है मुकेश अंबानी का प्लान?

भारत में कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी एक ऐसे प्लान का इस्तेमाल करने वाले हैं जिसका इस्तेमाल वह पहले भी कर चुके हैं। अमरीकी सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड्स कोका-कोला और पेप्सी के देश में वर्चस्व को चुनौती देने के लिए अंबानी वह तरीका अपनाने वाले हैं जो उन्होंने जियो के लिए अपनाया था। अंबानी मार्केट में कैम्पा कोला की सॉफ्ट ड्रिंक्स की कीमत में कमी करेंगे। जियो के लिए भी उन्होंने ऐसा ही किया था और जियो को सफलता भी मिली थी। अब कैम्पा कोला को सफलता दिलाने के लिए अंबानी एक बार फिर से पहले वाला पैंतरा खेलने वाले हैं।

कैम्पा कोला को देश में सफल बनाने के लिए अंबानी के प्लान का दूसरा पार्ट भी है, जिसका वह पहले पार्ट के साथ इस्तेमाल करने की तैयारी में हैं। अंबानी राष्ट्रवाद की भावनाओं के ज़रिए लोगों को भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला पीने का मैसेज देंगे। यह प्लान भी कैम्पा कोला को देश में सफलता दिलाने के लिए तैयार किया गया है। राष्ट्रवाद के ज़रिए देश में लोगों की भावनाओं को छूना सफलता हासिल करने का एक पुराना प्लान है।

यह भी पढ़ें- नुकसान से बचने के लिए 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम!




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NItAExr

फिल्मों में किसिंग सीन करने पर इमरान हाशमी को खानी पड़ती है पत्नी की मार, एक्टर ने किया खुलासा

बाॅलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा किसिंग सीन से फेमस हुए एक्टर का जन्म 24 मार्च 1979 को हुआ था। अपनी फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी ने एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत के साथ बोल्ड सीन्स की भरमार कर तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में की जिसमें उनके किसिंग सीन सुर्खियों में रहे। आलम ये रहा कि इमरान को किसिंग सीन के लिए ही जाना जाने लगा। हालांकि ऐसे सीन करने के लिए उन्हें काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया।

बता दें कि इमरान हाशमी से उनकी किताब 'द किस ऑफ लाइफ' (The Kiss of Life) की लॉन्चिंग के दौरान जब पूछा गया कि जब आप फिल्मों में किस करते हैं तो आपकी पत्नी का कैसा रिएक्शन होता है। इसके जवाब में एक्टर ने मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी परवीन शहानी किसिंग सीन्स से बहुत जलती हैं। उन्हें कई बार अपनी पत्नी से मार खानी पड़ी और महंगे गिफ्ट देने पड़े।

यह भी पढ़े - हनीमून के बीच दलजीत कौर ने शेयर की बेडरूम फोटोज, पति निखिल संग कोजी होते दिखीं एक्ट्रेस

इमरान हाशमी ने कहा, 'शुरुआत तो जब वो कोई ऐसा सीन देखती थीं तो मुझे बैग से खूब मारती थीं। हालांकि बाद में उन्हें चीजें समझ आने लगी और अब वो बैग से नहीं बल्कि हाथों से मुझे मारती हैं।' एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे हर किस सीन या बोल्ड सीन के बदले अपनी पत्नी को महंगे बैग गिफ्ट में देने होते हैं। उनकी अलमारी बैग से भरी हई है।'

गौरतलब है कि इमरान हाशमी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई जिसमें वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे। हालांकि सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वहीं अब एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे। इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े - भीड़ में भूमि पेडनेकर ने दिए कई इंटीमेंट सीन! तारीफ करते नहीं थक रहे डायरेक्टर अनुभव सिन्हा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YZp2LGN

बनने जा रहा है '3 इडियट्स' का सीक्वल, वीडियो शेयर कर करीना कपूर ने जताई नाराजगी, कहा- 'मेरे बिना...'

Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। 2009 में आई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक अलग बेंच मार्क सेट किया था। फिल्म के किरादारों को भी खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर ये तिगड़ी साथ दिखने वाली हैु। इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने किया। करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 3 इडियट्स के सीक्वल की बात करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में करीना ने सीक्वल पर पक्की मुहर भी लगा दी है।

इस वीडिय में 3 इडियट्स के लीड एक्टर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी साथ में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस टीम का हिस्सा न बनकर करीना कपूर हैरानी जता रही हैं और कहती नजर आ रही हैं कि ये लोग शायद सीक्वल की योजना बना रहे हैं। साथ ही वे बोमन इरानी को भी इस बारे में बताने वाली हैं।

करीना कहती हैं कि जब वो छुट्टी पर थी तो आमिर, शरमन, आर माधवन ने साथ में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। करीना के इस वीडियो में प्रेस कांफ्रेंस की एक झलक भी दिखाई गई है जिस पर इडियट्स लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें- 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

साल 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म के 13 साल गुजरने के बाद रैंचो, राजू रस्तोगी और फरहान कुरैशी एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- ऊटी घूमने गईं सुंबुल तौकीर को बंदर ने काटा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tnsCHra

ऊटी घूमने गईं सुंबुल तौकीर को बंदर ने काटा, एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की दर्दनाक तस्वीर

Sumbul Touqeer Gets Bitten By A Monkey: सुंबुल तौकीर बिग बॉस के फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। इन्हें शो में खूब पसंद किया गया था। वहीं ये अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं कभी लव लाइफ को लेकर तो कभी किसी और बात को लेकर। सुंबुल तौकीर खान इन दिनों समय तमिलनाडू के ऊंटी में समय बिता रही हैं। सुंबुल तौकीर खान लगातार अपने वेकेशन के फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया है। एक्ट्रेस को जंगली बंदर काट लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। सुंबुल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। छुट्टी के दौरान सुंबुल बंदर के हमले का शिकार हो गई हैं।

शेयर की गई तस्वीर में सुंबुल तौकीर खान के हाथ पर चोट का निशान दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया है कि इस आर्ट को बनाने वाला एक बंदर है। सुंबुल तौकीर खान ने बताया है कि उनके हाथ पर एक बंदर ने काट लिया है। सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

सुंबुल के ट्रिप के दूसरे दिन ये हादसा हुआ। बंदर के काटने के बाद उनकी बहन उल्का ने उन्हें अपनी दोस्त के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों बहनों ने अपने इंस्टा से कुछ फोटोज शेयर किए। इस घटना की जानकारी देते हुए सुंबुल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली जिसमें उनके हाथ में एक घाव दिख रहा है, इसमें उन्होंने लिखा है, 'द आर्ट।' वहीं, दूसरी फोटो बंदर की है, जिस पर 'द आर्टिस्ट' लिखा है।

यह भी पढ़ें- 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

सुंबुल जब 'बिग बॉस 16' में थीं तो फहमान उन्हें सपोर्ट करने के लिए कुछ दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी गए थे। 'इमली' के अलावा फहमान और सुम्बुल तौकीर खान साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आप नेता राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vtxNBwH

Thursday, March 23, 2023

एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आप नेता राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि ये सोशल मीडिया पर हल्ला काटे रहती है। ये कहीं भी जाती हैं कैमरे इनके पीछे पीछे होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया हालांकि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं, उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी थे। वैसे ये पहली बार नहीं था जब दोनों को साथ देखा गया हो इससे पहल दोनों डिनर डेट पर साथ देखे गए थे और अब दोनों लंच पर साथ दिखे हैं, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। ट्विटर पर इनके वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) दोनों को हाल ही में एक रेस्टोरेंट में आते जाते स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में लंच किया। इससे पहले भी दोनों को डिनर पर साथ देखा गया था।

बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में दोनों ने लंच किया। सामने आई तस्वीरों में पहले राघव बाहर आते दिखाई देते हैं और फिर परिणीति उनके पीछे-पीछे रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान की हरकतों से परेशान हुए आमिर खान

हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में यह सम्मान पहली बार किसी को मिला है। परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की मूवी 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। अब वो इम्तियाज अली की 'चमकीला' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- Tiger 3 के बाद कभी साथ काम नहीं करेंगे सलमान और कैटरीना!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rpQVhav

इरफान पठान के बेटे ने झूमे जो पठान गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, शाहरुख खान बोले- ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड..

Shah Rukh Khan reacts to Irfan Pathan: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद 'पठान' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। शाहरुख खान की फिल्म के कई गानों पर ढेर सारे रील्स और वीडियोज बन रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बेटे का डांस भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। क्यूट डांस पर शाहरुख खान ने भी कमेंट किया है। यह क्यूट नन्हा फैन कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के नन्हे मंचकिन हैं यानी कि उनके छोटे से बेटे छोटे पठान। क्रिकेटर इरफान पठान के सबसे छोटे बेटे ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के पॉपुलर सॉन्ग 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) गाने पर जोरदार ठुमके लगाए। जिसको देखकर किसी का भी दिल इस छोटे पठान पर आ जाएगा। शाहरुख खान को इरफान के नन्हें पठान का डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने छोटे पठान की तारीफों के पुल बांध दिए। क्रिकेटर इरफान के मजे लेते हुए शाहरुख खान ने बोला कि 'ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड है'।


शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने न केवल बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि अपने फैंस का दिल भी जीता है। 22 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने के बाद फैंस एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो गए हैं। लेकिन एक फैन जिसका प्यारा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वह इतना क्यूट है कि उसपर तो शाहरुख खान का दिल भी आ गया है।

यह भी पढ़ें: टीवी की संस्कारी बहू मालदीव में बरपा रहीं कहर, बाथरोब में पूल पर लेटकर दिए हॉट पोज

अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने छोटे बेटे के डांस की एक प्यारी क्लिप शेयर की। वीडियो की शुरुआत इरफान के ठीक सामने फर्श पर बैठे नन्हे मंचकिन से होती है। जिस पल क्रिकेटर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) से 'झूमे जो पठान' बजता है, बच्चा (Imran Khan Pathan) उठ जाता है और इरफान अपने प्यारे तरीके से डांस करना शुरू कर देते हैं और फिर उनका बेटा इमरान खान पठान के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, वो भी इस गाने पर झूमने लगता है। आपको बता दें कि छोटे पठान की उम्र केवल 6 साल का है। इरफान की बीवी का नाम सफा बेग है (Safa Baig), जोकि शादी से पहले पेशे से एक मॉडल थीं।

irfaan_pathaan_son.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vlVQZ69

अजय देवगन ने दिखाया 'भोला' का सबसे खतरनाक बाइक-ट्रक चेज़ सीन, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की पिछली फिल्म 'दृयश्म 2' (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) के साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच अजय देवगन ने फिल्म से 6 मिनट का धांसू एक्शन सीन (Bholaa Bike Truck Chase Scene) शेयर किया है। जिसमें बाइक और ट्रक के जबरदस्त एक्शन सीन के साथ एक्टर अपनी टीम के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो हाई एक्शन सीन दिखाए गए हैं, वो आज से पहले उन्होंने किसी दूसरी फिल्म में नहीं किए हैं। जाहिर है कि 'भोला' 3डी में रिलीज की जा रही है।


'भोला' से एक्शन सीक्वेंस की वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि केवल 6 मिनट की बाइक राइड और ट्रक चेज़ वाले इस सीन के लिए 11 दिनों तक 'भोला' की शूटिंग चली है। इसे तैयार करने में उन्हें तीन महीने लग गए थे। बता दें कि वीडियो की शुरुआत कुछ टेक्स्ट के साथ हो रही है। इस वीडियो पर लिखा है, 'इस फिल्म के एक्शन सीन मेरे पिता श्री वीरू देवगन को समर्पित हैं, वो शख्स जिन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया है। अजय देवगन।'

यह भी पढ़े - भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने खुद लीक की कहानी, बताया रीमेक से कितनी अलग होगी फिल्म

इसके साथ ही एक्टर ने आगे लिखा, '6 मिनट का बाइक-ट्रक चेज़ सीन, 11 दिनों की शूटिंग, बेहद एम्बिशियस और रिस्की बाइक ट्रक चेज़, जिसके प्लानिंग और रिहर्सल में 3 महीने लग गए।' बता दें कि वीडियो में खुद भोला एक्टर अजय देवगन हर सीन पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले वे ट्रक और बाइक के टॉय के लेकर ये डिसाइड करते दिखते हैं कि इसे कैसे फिल्माना है और फिर उस सीन को ठीक उसी आधार पर तैयार किया गया है।


बता दें कि 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार, गजराज राव और तब्बू ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं हैं। फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म साल 2019 की तमिल फिल्म 'कैथी' (kaithi) की ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में कार्थी लीड रोल में दिखे थे।

यह भी पढ़े - Tiger 3 में सलमान खान के साथ इस रोल में दिखेंगे शाहरुख खान, 45 दिन तक चलेगी फिल्म की शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DEruYxU

सलमान की हरकतों से परेशान हुए आमिर खान, इस बड़ी फिल्म से एक्टर को किया बाहर!

Salman-Aamir Have Differences: 30 साल पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी ने अंदाज अपना अपना में खूब धमाल मचाया था। दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने इस समय कई रिकॉर्ड कायम किए थे। इसके बाद से फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब थे, जिसके बाद खबर आई थी कि दोनों स्पैनिश फिल्म चैंम्पियन्स के रिमेक में साथ नजर आने वाले हैं। बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि आमिर खान साल 2019 की स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें सलमान खान भी दिखाई देंग, लेकिन अब फिल्म चैंपियन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स है कि फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर सलमान खान और आमिर खान के बीच वैचारिक मतभेद आ गए हैं। ऐसी खबरें हैं कि आमिर की इस फिल्म की स्क्रिप्ट से सलमान खान खुश नहीं हैं। आमिर ही चाहते थे कि सलमान खान इस फिल्म में अच्छा रोल प्ले करें, लेकिन अब जब रिपोर्ट्स में वैचारिक मतभेद की बातें सामने आ रही हैं।

पोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने 'चैंपियंस' (Champions) के रीमेक की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है। आमिर खान और निर्देशक आरएस प्रसन्ना सलमान द्वारा किए जा रहे बदलाव से सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Tiger 3 के बाद कभी साथ काम नहीं करेंगे सलमान और कैटरीना!

'सुल्तान' जुलाई 2016 में रिलीज हुई थी तो वहीं आमिर की 'दंगल' दिसंबर 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों में जो चीज कॉमन थी वो थी कुश्ती। दोनों ही फिल्में एक ही विष्य पर आधारित थीं। सलमान इस बात से खफा हो गए थे कि उनकी फिल्म के सब्जेक्ट से मिलती-जुलती कहानी पर आमिर ने फिल्म बनाई और रिलीज कर दी। बात तब ज्यादा बढ़ गई जब एक पार्टी के दौरान आमिर ने कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान भड़क गए थे।

यह भी पढ़ें- ये कैसा हो गया रवि दुबे का हाल?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ELnVjQp

भीड़ में भूमि पेडनेकर ने दिए कई इंटीमेंट सीन! तारीफ करते नहीं थक रहे डायरेक्टर अनुभव सिन्हा

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की फिल्म 'भी़ड़' (Bheed) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। भीड़ की कहानी कोरोना महामारी में लगे पहले लॉकडाउन को लेकर तैयार की गई है। जिसमें भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा आशुतोष राणा, दिया मिर्जा और पंकज कपूर भी अहम रोल में दिखेंगे। इस बीच डायरेक्टर ने एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की काफी तारीफ की है।


बता दें कि अनुभव सिन्हा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक्ट्रेस के अभिनय के पहले दिन से दीवाने हैं। उन्होंने कहा कि जब वे पहले दिन सेट पर पहुंचे तो भूमि का एक इंटीमेट सीन शूट होना था। उन्होंने कहा कि वह इंटीमेट सीन शूट कर रहे थे और शूट का पहना दिन ही था और तभी उन्हें एक आइडिया आया।

यह भी पढ़े - भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने खुद लीक की कहानी, बताया रीमेक से कितनी अलग होगी फिल्म

डायरेक्टर ने आगे बताया कि जिस कमरे में इंटीमेंट सीन शूट हो रहा था, वह कमरा काफी छोटा था। इसलिए मैं दूसरे कमरे से मॉनिटर पर देख रहा था। निर्देशक ने आगे बताया कि कैमरा शुरू होने ही वाला था तभी वो कमरे में गए और उन्होंने भूमि से कुछ कहा, जिसके बाद उसके आगे कुछ कह पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह बताना फिलहाल काफी मुश्किल है और यहां पर नहीं बताया जा सकता है। वह बोले कि यह बात काफी अजीब है।


डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने आगे बताया कि जब आप इंटीमेट सीन करते हैं तो आपको इस तरह की बाते कहनी पड़ती हैं, जिन्हें भले ही आप कहना नहीं जानते हैं। इसलिए मैं भूमि के पास गया और कुछ बताया। उन्होंने कहा कि कैमरा रोल होने के बाद जैसे ही एक्शन कहा तो एक्ट्रेस ने बिल्कुल उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया, जैसा कि उन्हें कहा गया था। आपको बता दें कि यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़े - Tiger 3 में सलमान खान के साथ इस रोल में दिखेंगे शाहरुख खान, 45 दिन तक चलेगी फिल्म की शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c6ifVh2

जब ऐश्वर्या राय को 5 फिल्मों से शाहरुख खान ने निकलवाया, बाद में किंग खान को मांगनी पड़ी माफी

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में कम ही फिल्में की हैं मगर इनकी जोड़ी को हमेशा पसंद किया गया है। शाहरुख-ऐश्वर्या जब भी बड़े पर्दे पर साथ आए तो लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया। दोनों ने फिल्म 'मोहब्बतें', 'देवदास' और 'जोश' में साथ काम किया था। फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री खूब जमती थी, वहीं पर्दे के पीछे भी ऐश्वर्या और शाहरुख की काफी अच्छी दोस्ती है। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जबकि शाहरुख और ऐश्वर्या के संबंध काफी खराब हो गए थे। ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में भी बताया था एक समय कुछ ऐसी फिल्मों की चर्चा थी जिनमें वह और शाहरुख साथ होने वाले थे लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें उन फिल्मों से निकाल दिया गया था।


ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान पर लगाए थे आरोप


ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू को दौरान शाहरुख खान पर फिल्मों से निकालने का आरोप लगाया था। दरअसल सालों पहले सिमी गरेवाल ने अपने चैट शो में ऐश्वर्या से पूछा था कि, 'क्या सच में शाहरुख संग कई हिट फिल्म देने के बाद भी आपको कई फिल्मों से हटवा दिया गया था? इस पर ऐश्वर्या ने कहा था, "मेरे पास इसका जवाब कैसे हो सकता है हां उस समय कुछ ऐसी फिल्मों की चर्चा थी जिन्हें हम साथ करने वाले थे लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मुझे उन फिल्मों से निकलवा दिया गया था।"


ऐश्वर्या को बिना बताए फिल्म से निकाला


ऐश्वर्या ने आगे कहा, "मुझे खुद भी नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ? उस वक्त आपके पास कोई जवाब भी नहीं होता है। आप कुछ देर तक बस सोचते रह जाते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। अगर किसी को लगता है कि जवाब देना चाहिए तो वो जवाब देता है अगर वो जवाब नहीं देना चाहता तो साफ है कि वो ऐसा कभी नहीं चाहता था। मैं किसी से पूछने भी नहीं जाती कि ऐसा क्यों किया, ये मेरे अंदर नहीं है।"


सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के लिए खड़ी की मुश्किलें


आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्म 'चलते चलते' में पहले लीड रोल में ऐश्वर्या राय को लिया गया था। इसी वक्त पर ऐश्वर्या और सलमान खान का रिलेशनशिप बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था। कहा जाता है कि सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्म के सेट पर आकर मुश्किलें खड़ी करते थे। कहा जाता है कि 'चलते चलते' के बाद ऐश्वर्या को ऐसी 5 फिल्मों से निकाल दिया गया इनमें से एक फिल्म 'वीर जारा' थी। इसमें ऐश्वर्या की जगह प्रीति जिंटा को रोल दिया गया।


ऐश्वर्या राय को फिल्मों से किए गया रिप्लेस


ऐश्वर्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन शाहरूख खान ने मजबूर होकर यश चोपड़ा पर दबाव डालकर फिल्म से ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करवा दिया। ऐश्वर्या राय को इस बारे में बताया भी नहीं गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से ऐश्वर्या राय को काफी चोट पहुंची। ऐश्वर्या के निकाले जाने के बाद से ऐश और शाहरुख के बीच थोड़ी कड़वाहट आई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।

यह भी पढ़ें: गौरी खान को लेकर काफी पज़ेसिव थे शाहरुख खान, पहनने नहीं देते थे छोटे कपड़े, परेशान होकर तोड़ दिया था रिश्ता


शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय से मांगी माफी


इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल खोलकर इस बारे में बात की थी। सलमान खान के साथ अपने कंट्रोवर्शियल रिलेशनशिप पर अपने पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि मैं माफी भले ही दे दूं पर मैं कुछ भी भूलती नहीं हूं। कहा जाता है कि बाद में साल 2009 में शाहरुख खान ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या से माफी मांगी थी कि उनके मुश्किल समय में वह मदद नहीं कर सके। ऐश्वर्या ने शाहरुख को माफ भी कर दिया था।


शाहरुख खान ने ऐश्वर्या से कही ये बात


शाहरुख ने कहा था कि, "किसी के साथ किसी प्रोजेक्ट की शुरूआत करना और फिर बिना किसी गलती की उसे निकाल देना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ये बहुत दुख की बात है और ऐश्वर्या मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हां मुझे निजी तौर पर लगता है कि मैंने गलत काम किया है लेकिन एक निर्माता के तौर पर मेरा फैसला सही था।"


आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे ऐश्वर्या और शाहरुख


इन सब घटनाओं के बाद दोनों सुपरस्टार्स करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ दिखे थे। यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख गेस्ट अपीयरेंस में थे। फिल्म में ऐश्वर्या और शाहरुख पूर्व पति-पत्नी के किरदार में थे।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 में सलमान खान के साथ इस रोल में दिखेंगे शाहरुख खान, 45 दिन तक चलेगी फिल्म की शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rRoCBwT

Wednesday, March 22, 2023

टीवी की संस्कारी बहू मालदीव में बरपा रहीं कहर, बाथरोब में पूल पर लेटकर दिए हॉट पोज

Shraddha Arya: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं। और वो वहां से जो कातिलाना तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं हैं, उन्हें देखकर किसी कोई भी उनका पलभर में दीवाना बन जाएगा। टीवी के शो... पर तो श्रद्धा आर्या को आपने हमेशा साड़ी या सूट में संस्कारी बहू के रोल में देखा होगा। लेकिन श्रद्धा जीतनी रील लाइफ में संस्कारी दिखती हैं उससे कहीं ज्यादा वो रीयल लाइफ में मॉर्डन हैं। इन दिनों श्रद्धा मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं। वेकेशन की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की है। जिसे देखकर आपको जरूर जोर का झटका लगने वाला है।श्रद्धा ने जो लेटेस्ट फोटोशूट अपना सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसके देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। बाथरोब में पूल किनारे लेटकर श्रद्धा आर्या हॉट पोज में कहर बरपा रहीं हैं। उनका यह कातिलाना अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा है। श्रद्धा को इस अवतार में देखकर उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहें हैं । एक्ट्रेस के फैंस उनके इन हॉट पोज पर जमकर कमेंट्स कर रहें हैं।


टीवी की संस्कारी बहू श्रद्धा आर्या के किलर और हॉट पोज को देखकर कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा। दरअसल, श्रद्धा इन दिनों मालदीव में अपने पति राहुल संग छुट्टियां मना रही हैं। इसी दौरान की उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनका यह हॉट अंदाज सोशल मीडिया में सनसनी फैला रहा है। श्रद्धा ने वाइट बाथरोब में हॉट अंदाज में पोज दिए। जिसे देखकर किसी को भी पसीना आ जाए। पूल किनारे श्रद्धा चिल करते नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- एक बहुत जरूरी ब्रेक और वैक थेरेपी।

यह भी पढ़ें: पठान का तहलका, 56वें दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का तूफान जारी

श्रद्धा को 'कुंडली भाग्य' में उनके किरदार प्रीता के लिए फैंस से बहुत प्यार मिलता है, जिसका वह कई सालों से हिस्सा रही हैं। श्रद्धा न केवल अपने काम के लिए बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं, साथ ही उनका स्टाइलिश अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है।श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

tv_actress1.jpg


श्रद्धा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो श्रद्धा आर्या ने भारतीय नौसेना के अधिकारी राहुल नागल से शादी की है। लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 13 नवंबर को सगाई की, उसके बाद 16 नवंबर को उनकी शादी हुई।वर्कफ्रंट पर श्रद्धा करण जौहर की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस एकता कपूर के हिट शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का रोल करती हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का अनदेखा लुक, फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/H2IY5FA

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की पठान का भूकंप, पढ़ें ट्विटर रिव्यू

Pathaan OTT Release: 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान आज ओटीटी पर रिलीज रहो चुकी है। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है शाहरुख खान की पठान। ट्विटर रिव्यू सिनामेहॉल के मुकाबले और भी ज्यादा धमाकेदार है। पठान का डंका अब ओटीटी पर भी बज रहा है। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की पठान का भूकंप से ओटीट को हिलाकर रख दिया है। फिल्म को मिल रहे ट्विटर रिव्यू आपके होश जरूर उड़ा देंगे। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर पठान की धूम साफ दिखाई दे रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबातोड़ कमाई कर कई धांसू फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख और दीपिका के फैंस का मानना है कि फिल्म पठान का ओटीटी पर रिलीज होना बारी ओटीटी फिल्मों के लिए कहर साबित होगी, क्योंकि अभीतक जहां एक ओर सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पठान ने इसके बाद किसी भी रिलीज हुई फिल्मों को सिनेमाहॉल में टिकने नहीं दिया है, तो वहीं अब ओटीटी पर बज रहा है शाहरुख खान की पठान का डंका।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tOCcZzr

Bholaa: रिलीज से पहले ही Ajay Devgn की ‘भोला’ ने की बंपर ओपनिंग, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर मचाया तहलका

Bholaa Advance Ticket Booking: रिलीज से पहले ही (Ajay Devgn) की ‘भोला’ ने बंपर ओपनिंग कर धमाल मचा दिया है। फिल्म भोला ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के धुंआधार आंकड़ों को भी पटखनी दे दी है। फिल्म भोला रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर तहलका मचा चुकी है। अजय और तब्बू के फैंस को बस अब 30 मार्च का इंतजार है जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की ओपनिंग इतनी ग्रैंड है तो रिलीज के बाद तो फिल्म भोला एसआरके (SRK) की पठान (Pathaan) को भी पछाड़ देगी। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू (Tabu) का रोल काफी शानदार है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 'दृश्यम 2' से भी कहीं ज्यादा दमदार होगी। भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार ओपनिंग की है। 2-3 घंटे के अंदर जाने कितने टिकट बिके।


अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' (Bholaa) के लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई दिख रहा है। दृश्यम 2 के बाद से ही अजय देवगन के फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। भोला की एडवांस बुकिंग को लेकर अजय और तब्बू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धमाकेदार एडवांस बुकिंग के लिए अपने फैंस को थैंक्स कहा । है। फिल्म 'भोला' की IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग काफी बेहतरीन रही। इस फिल्म को खुद अजय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म भोला 2019 की तमिल मूवी 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है। 'भोला' 30 मार्च को (bholaa release date) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, रिलीज के 11 दिन पहले ही फिल्म के 2-3 घंटे में आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक गए।

यह भी पढ़ें: नाटू-नाटू गाने का ऑटोलाइट वर्जन वायरल, एलन मस्क की टेस्ला कारों ने दी RRR को सलामी

फिल्म भोला (ajay devgn bholaa) ने एडवांस बुकिंग में ही अबतक 7 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी फिल्म को रिलीज में कुल 10 दिन बचे हैं ऐसे में यह कयाय लगाए जा रहें है कि फिल्म 10 दिनों में एडवांस बुकिंग के मामले में और भी कमाल दिखा सकती है। भोला ने एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 7.05 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है। इस रिपोर्ट से साफ होता है कि 'भोला' अच्छा कारोबार कर सकती है।

bholaa_film.jpg


अजय देवगन निर्देशित पहली फिल्म ‘भोला’ साल 2019 की तमिल फिल्म 'कैथी' की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म की ओरिजनल फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था और इसमें कार्थी ने लीड रोल निभाया था। वहीं ‘भोला’ की कहानी की बात करें तो फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो 10 साल जेल काटने के बाद अपनी बेटी से मिलता है लेकिन उसे कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा मकरंद देशपांडे, दीपक डोबरियाल और गजराज राव समेत कई दिग्गज स्टार भी अहम रोल निभा रहें हैं।

यह भी पढ़ें: आज ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान, मचा रही धमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aJlIKMh