Tuesday, December 22, 2020

यूट्यूबर Dhanashree Verma ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग की रचाई शादी, देखें कपल की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। यूट्यूबर और डांसर धनाश्री ( Dhanashree ) भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ( Yuzvendra Chahal ) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जी हां, दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो को देख फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- Year Ender 2020: सोशल मीडिया पर ये 5 लोग रातोंरात बने सेलेब्रिटी, 'बाबा का ढाबा' आज भी है सुर्खियों में

dana_1.jpg

धनाश्री और युजवेंद्र ने की शादी गुरुग्राम ( Dhanashree And Yuzvendra Chahal Marriage ) में हुई है। कपल ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। धनाश्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Dhanashree Instagram ) पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। फोटो में धनाश्री दुल्हन के लाल जोड़े में सजी नज़र आ रही हैं। लुक की बात करें तो धनश्री ने लाल रंग के लंहगे के साथ गोल्डन एंड रेड रंग की ज्वैलरी पहनी है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं चहल भी दुल्हे के अवतार में गज़ब के लग रहे हैं। उन्होंने गोल्डन एंड रेड रंग की शेरवानी पहनी है। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। कपल के फैंस उन्हें कॉमेंट कर विश कर रहे हैं।

dana_3.jpg

आपको बता दें धनाश्री पेशे से डॉक्टर हैं। साथ ही उन्हें डांस करने का भी बेहद शौक है। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसमें वह अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म
'ऐ दिल है मुश्किल' ( Ae dil hai mushkil ) के गाने 'क्यूटी पाई' ( Cutie Pie ) में डांस करती हुई दिखाई दी थीं। उन्होंने डांस की वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nIT7mu