Tuesday, April 13, 2021

जूड़े पर मास्क पहने औरत को देख एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने पकड़ा सिर

नई दिल्ली। जहां लोगों को लगने लगा था कि देश से कोरोनावायरस गायब हो गया है। वहीं एक बार फिर से देशभर में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ गई है। आए दिन कोरोना के कई नए मामले सामने आए हैं। आम से लेकर कई खास तक इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस बीच एक ऐसी महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस महिला की तस्वीर एक्ट्रेस दिव्या दत्त ने भी शेयर की है। जिस पर उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है और सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट चर्चाओं में बना हुआ है।

दिव्या दत्त का पोस्ट

दरअसल, एक्ट्रेस दिव्या दत्त ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर महिला की तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में महिला अपने मुंह की बजाय अपने बालों पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस तस्वीर पर लिखा हुआ है 'भगवान जानें, और क्या-क्या देखना है।' यह तस्वीर देखने के बाद लोगों में भी बहुत गुस्सा हो रहे हैं। साथ ही लोग भी दिव्या दत्त की इस पोस्ट पर सहमति दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नेपोटिज्म को लेकर Divya Dutta ने कही बड़ी बात, 'बेवजह फिल्मों से निकाला गया, बहुत बुरा महसूस होता था'

महिला को लोग कर रहे हैं ट्रोल

एक्ट्रेस दिव्या दत्त की यह पोस्ट देखने के बाद लोग उस महिला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने महिला को ट्रोल करते हुए कहा कि यह वह स्त्री है, जो कुछ भी कर सकती है। वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि "मास्क का सही उपयोग करती हुई हमारे देश की महान महिला। यही तो खूबसूरती है हमारे भारत देश की। हमारे देश में कदम कदम पर विविधता पाई जाती है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि 'धन्य है भारतीय नारी।'

यह भी पढ़ें- दो लड़कियों की अनोखी प्रेम कहानी लेकर हाजिर है 'शीर कोरमा', स्वरा निभा रही मुस्लिम लड़की का किरदार

देशभर में एक्टिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में 97 हजार 168 लोग कोरोनावायरस से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 63 हजार 689 बढ़ोतरी हुई है और अब भारत में कोरोना वायरस के 1264698 एक्टिव केस मौजूद हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a78zUN