Thursday, June 30, 2022

जुलाई महीने में 14 दिन बैंको में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in July: आज जून महीने का आखिरी दिन है और कल से जुलाई महीना शुरू हो रहा है। जुलाई महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे इसकी लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार जुलाई 2022 में बैंको में 14 दिन की छुट्टी रहेगी। यानी कि लगभग आधे महीने ही बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आप बैंक किसी काम से जा रहे हैं तो एक बार छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए कि कहीं जिस दिन आप बैंक जाने वाले हैं उस दिन छुट्टी तो नहीं है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार जुलाई महीने में बैंको में 14 दिन की छुट्टी रहेगी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि देश के सभी बैंक जुलाई महीने में 14 दिन बंद रहेंगे। 14 दिन कि इन छुट्टियों में 8 छुट्टियां स्टेट स्पेसिफिक हैं। वहीं सभी निजी व सरकारी बैंक रविवार को बंद रहते हैं, इसे भी इन छूट्टियों में गिना गया है। इसके अलावा महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों का अवकाश रहता है। इन सभी छुट्टियों को मिलाकर जुलाई महीने में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे।


जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां

- 1 जुलाई 2022: (रथ यात्रा/कंग यात्रा) इसके कारण भुवनेश्वर और इम्फाल के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 7 जुलाई 2022: (खर्ची पूजा) इसके कारण अगरतला रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 9 जुलाई 2022: (दूसरा शनिवार व बकरीद) इसके कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 11 जुलाई 2022: (ईद उल-अज़हा) इसके कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 13 जुलाई 2022: (भानू जयंती) इसके कारण गंगटोक रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 14 जुलाई 2022: (बेह दिएनख्लाम) इसके कारण शिलांग रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 16 जुलाई 2022: (हरेला) इसके कारण देहरादून के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 26 जुलाई 2022: (केर पूजा) इसके कारण अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

 


साप्ताहिक छुट्टियां

- 3 जुलाई 2022: रविवार
- 9 जुलाई 2022: दूसरा शनिवार (बकरीद के कारण भी छूट्टी है)
- 10 जुलाई 2022: रविवार
- 17 जुलाई 2022: रविवार
- 23 जुलाई 2022: चौथा शनिवार
- 24 जुलाई 2022: रविवार
- 31 जुलाई 2022: रविवार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TGp4RLE