Thursday, June 16, 2022

Gold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 3,920 रुपए सस्ता, चांदी 63000 के पार

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पांचवें कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को (17 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। आज 10 ग्राम सोना 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,280.00 रुपए है। वहीं वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 63,090 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,090 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,860 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,749 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 52,090 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,832 और 24 कैरेट सोना 52,180 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,768 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,110 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,969 और 24 कैरेट 52,330 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव एक किलो चांदी का भाव
दिल्ली 47,749 52,090 62,860
मुंबई
47,832 52,180 62,970
कोलकाता 47,768 52,110 62,890
चेन्नई
47,969 52,330 63,150
बेंगलुरू 47,868 52,220 63,020
हैदराबाद
47,905 52,260 63,070
जयपुर 47,823 52,170 62,960
लखनऊ
47,841 52,190 62,990
भोपाल 47,878 52,230 63,030

सोना उच्चतम स्तर से करीब 3,920 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 3,920 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eqtyj4O