Sunday, June 19, 2022

Gold Silver Price Today : सोना 160 रुपए, चांदी 610 रुपए सस्ती, जानिए आपके शहर का आज का भाव

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को (20 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,120.00 रुपए पर है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,480 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,940 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,260 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,612 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,940 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,694 और 24 कैरेट सोना 52,030 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,630 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,823 और 24 कैरेट 52,070 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत


शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव एक किलो चांदी का भाव
दिल्ली 47,612 51,940 62,260
मुंबई
47,694 52,030 62,370
कोलकाता 47,630 51,960 62,290
चेन्नई
47,823 52,170 62,540
बेंगलुरू 47,731 52,070 62,410
हैदराबाद
47,768 52,110 62,460
जयपुर 47,685 52,020 62,360
लखनऊ 47,703 52,040 62,380
भोपाल 47,740 52,080 62,430

यह भी पढ़ें- बंधन, येस सहित ये 5 निजी बैंक बचत खाते पर दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज


सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,080 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,080 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- EPFO : ईपीएफ खाते में कैसे अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल, यहां जानिए पूरा तरीका


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NJ8RqdH