Thursday, November 24, 2022

श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ दहला कंगना रनौत का दिल, लिखा-'परियों की दुनिया में...'

श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar) के हत्या के मामले ने सबी को हिलाकर रख दिया है। लोग इससे उबर नहीं पा रहे हैं। हर रोज मामले से जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं। नेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालिया जानकारी में सामने आया कि श्रद्धा ने 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आफताब ने उन्हें मारने की कोशिश की थी और 6 महीने से उनके साथ मारपीट कर रहा था।

अपने पत्र में श्रद्धा ने लिखा कि आफताब उन्हें टुकड़ों में काटने की धमकी देता था। अब चिट्ठी को पढ़ने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का दिल दहल गया है और उन्होंने चिट्ठी को शेयर करते हुए नोट लिखा है।

यह भी पढ़ें- शोहरत पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा!

ii_31.jpg

उन्होंने लिखा है, ‘यह वह चिट्ठी है, जो श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से सहायता मांगते हुए लिखी थी। वह हमेशा उसे डराता था और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता था। उसने लिखा है कि वह उसे ब्लैकमेल करता था लेकिन उसने ना जाने कैसे उसका ब्रेनवॉश कर दिया और अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसे दुनिया से अलग कर दिया और काल्पनिक दुनिया में ले गया।’

आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। इस घटना से पूरा देश आक्रोश में है और बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही बॉलीवुड में हड़कंप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sBNGvmu