Tuesday, November 8, 2022

Leslie Phillips Died: हैरी पॉटर स्टार लेस्ली फिलिप्स का हुआ निधन, नींद में हुई मौत

'हैरी पॉटर' स्टार लेस्ली फिलिप्स का 98 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस खबर से फैंस में शोक की लहर फैल गई है। उनकी मौत से उनके फैंस काफी सदमे में है। लेस्ली फिलिप्स 98 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

उन्हें बेहद पॉपुलर ‘कैरी ऑन’ सीरीज में अपनी भूमिकाओं और ‘हैरी पॉटर’ में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है। फिलिप्स ने 'हैरी पॉटर' फिल्मों में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज दी थी।

उन्होंने अपने 80 से अधिक वर्षों के फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों, टीवी और रेडियो सीरीज में अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें- शार्क टैंक इंडिया 2 के जजेस की नेट वर्थ जानकर सोच में पड़ जाएंगे आप

इतना ही नहीं इन्होंने 1943 के द्वितीय विश्व युद्ध में रॉयल आर्टिलरी में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में लड़ाई भी लड़ी थी, जिसने जर्मनी के शक्तिशाली वेहरमाच को हराया था।

यह भी पढ़ें- मिस इंडिया में हिस्सा ले चुकी हैं पायल रोहातगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nev92om