Saturday, November 19, 2022

FIFA World Cup Qatar 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में Nora Fatehi और BTS मचाएंगे धमाल!

FIFA World Cup Qatar 2022: फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का आगाज कतर में आज से यानी 20 नवंबर से होने जा रहा है। इससे पहले इसकी शुरूआत कल यानी 21 नवंबर तय की गई थी, लेकिन कतर के कहने पर इसकी शुरूआत आज होने जा रही है। खास बात ये है कि इस बार फीफा ओपनिंग (FIFA WC Opening Ceremony) में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं। फीफा ने पिछले महीने ही विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया था, जिसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। साथ ही अब एक्ट्रेस ओपनिंग सेरेमनी में भी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी, जिसके लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

BTS भी फीफी में देंगे परफॉर्मेंस

नोरा फतेही के अलावा फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022 Opening Ceremony) में BTS भी अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने वाले हैं। BTS दक्षिण कोरियाई लड़कों के एक बैंड ग्रुप हैं, जिसका पूरा नाम 'बैंगटन सोनयोनडान' (Bangtan Sonyeondan) है। ये बैंड औऱ डांस ग्रुप दुनियाभर में काफी फेमस हैं। इतना ही नहीं ये ग्रुप कई देशों में अपनी परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं। इनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में है। ये ग्रुप ने कई कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। इस बैंड की शुरुआत साल 2013 में हुई थी।

ओपनिंग सेरेमनी कब देखने को मिलेगा?

वहीं अगर फीफा विश्व कप करत 2022 (FIFA World Cup Qatar 2022) के ओपनिंग सेरेमनी की बात करें तो, इसका आयोजन आज 20 नवंबर (रविवार) को होने जा रहे है, जिसको दुनियाभर के खेल के शौकीन लोग देख सकते हैं। ये कतर और इक्वाडोर के बीच होने वाले पहले मैच से पूर्व देखने को मिलेगा। कतर में होनों वाले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारत के समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे से कतर और इक्वाडोर के बीच मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hollywood Best Movies: कल्पना से परे है हॉलीवुड की ये फिल्में!


ओपनिंग सेरेमनी कौन-कौन परफॉर्म करेंगे?

फीफा विश्व कप 2022 ओपनिंग सेरेमनी में इंडियन एक्ट्रेस और डांसर Nora Fatehi के साथ-साथ BTS बैंड सबसे बड़ा आकर्षण होगा। लोग इनके परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हैं। इसके अलावा ब्लैक आइड पीज और कोलंबिया के कलाकार जे बल्विन भी इसमें शामिल होंगे। साथ ही नाइजीरिया के संगीतकार और गीतकार पैट्रिक नैमेका ओकोरी (Patrick Naemeka Okori) और सितंबर के आखिर में विश्व कप 2022 के लिए आधिकारिक एंथम बनाने वाले अमेरिकी रैपर लिल बेबी (Lil Baby) भी स्टेज पर दिखाई देंगे।

भारत में ओपनिंग सेरेमनी किस चैनल पर देख सकेंगे?

फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर ओपनिंग सेरेमनी और मैच देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र में इस खिताब को जीत कर जीनत अमान ने किया था भारत का नाम रोशन!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uqriIa7