Sunday, April 17, 2022

जब भींड़ में सोनाक्षी के साथ किसी ने कर दी थी घिनौनी हरकत, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द

सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “दबंग” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म “दबंग’ के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं। आज सोनाक्षी सिन्हा पूरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है, जिसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय की खूब तारीफ भी करते हैं।

यह अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, इस बार सोनाक्षी सिन्हा अपनी किसी फिल्म की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार का दर्द बयां किया है, जिसके चलते इस समय हर जगह इन्हीं की बात हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर की शुरुआत काफी शानदार रही। फिल्म “दबंग” से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्म ने उस समय नए कीर्तिमान स्थापित किए और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की सभी लोगों ने खूब तारीफ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अब तक सोनाक्षी सिन्हा कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मों में इन्हें मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें- KGF-2 के हर सीन के पीछे हैं इस 19 साल के लड़के की मेहनत, जानें कौन हैं उज्जवल कुलकर्णी,



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bFicq2k