Saturday, April 30, 2022

LPG Cylinder Price: महंगाई का जोरदार झटका! आज से 100 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सिलेंडर

LPG Cylinder Price: आम आदमी पर मंहगाई की मार कम नहीं हो रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (1 मई) को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं की गई है बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। सरकारी ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपए तक प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के लिए 102.50 रुपए बढ़कर 2,355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। बता दें, अभी पिछले महीने काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के अनुसार 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आज राजधानी दिल्ली खरीदने पर आपको 2355.50 रुपए देने होंगे। 30 अप्रैल तक इसकी कीमत 2253 रुपए थी। वहीं, कोलकाता में पहले 2351 रुपए में मिल रहा था अब 2455 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। मुंबई में 2205 रुपए की जगह आज से 2307 रुपए देने होंगे। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 2406 रुपए से बढ़कर अब 2508 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद आधार में ऐसे बदले सरनेम, इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत


घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों मे राहत देते हुए कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 949.50 रुपए चुकाने होंगे। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 949.50 खर्च करने होंगे। कोलकाता में यह सिलेंडर आपको 976 रुपए मिल जाएगा। वहीं चेन्नई की बात करे तो यहां पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 965.50 रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें- जनधन खाते को आधार कार्ड से कराएं लिंक, मिलेगा 1.3 लाख का फायदा


जेट फ्यूल भी हुआ महंगा
एक मई से जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा हुआ हे। दिल्ली में एयर टरबाइन फ्यूल की कीमत 116851.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में इसके दाम 121430.48 हो गया। मुंबई की बात करें तो यहां पर 115617.24 रुपए और चेन्नई में 120728.03 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iq9Pjek