Tuesday, April 19, 2022

रणबीर-आलिया के बाद के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी करेंगे शादी, शुरु हुई तैयारी

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।और दोनो जल्द ही शादी करने वाले हैं।

कपल साथ में काफी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखते हैं। बता दे कि यह कपल भी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सर्दियों के अच्छे मौसम में शादी करेंगे। दोनों के इस फैसले से उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं।दोनो की जल्द ही शादी होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

सुनील शेट्टी मैंगलोर के तुलु बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के होने वाले दामाद के.एल. राहुल भी साउथ इंडियन हैं। ऐसे में दोनों की ये साउथ इंडियन वेडिंग होगी। वही जब इस खबर पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होने कुछ भी नहीं कहा हैं। आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड के.एल.राहुल को पूरा शेट्टी परिवार काफी पसंद करता है। आथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी भी के.एल.राहुल के बेहद करीब हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kTvSeab