Friday, April 22, 2022

वो एक्टर जिसने रामायण और महाभारत दोनों में किया काम और ख़ूब कमाया नाम, लेकिन अब है गुमनाम

80 के दशक के अंत में टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘रामायण’ ने धूम मचा दी थी। आज 34 सालों के बाद भी यह धारावाहिक हर किसी को काफी पसंद आता है। रामानंद सागर ने इस धारावाहिक का निर्देशन किया था और उन्होंने अपने निर्देशन से हर किसी का दिल जीत लिया था। रामायण को आज भी दर्शक बड़े चाव के साथ देखना पसंद करते हैं. रामायण में काम करने वाला हर एक कलाकार दर्शकों के बीच ख़ूब लोकप्रिय हुआ था। भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, रावण, हनुमान जी आदि का किरदार निभाने वाले कलाकारों को काफी लोकप्रियता मिली थी जबकि छोटे रोल में नज़र आने वाले कलाकार भी ख़ूब चर्चा में रहे।

भरत जी, मंथरा, कैकयी, कौशल्या का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी अच्छा खासा नाम कमाया था जबकि बागवान श्री राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न के रोल में नज़र आए अभिनेता समीर राजदा भी चर्चा में रहे थे। समीर राजदा 59 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1963 को मुंबई में हुआ था।

रामायण के अलावा समीर महाभारत में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरियल में उन्होंने मत्स्य देश के राजकुमार उत्तर का किरदार निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। समीर की तरह उनके पिता ने भी महाभारत में काम किया था। मूलराज राजदा ने इस सीरियल में हस्तिनापुर के कुलगुरू के रोल निभाया था। समीर छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2008 में हमारी देवरानी सीरियल में भी उन्होंने काम किया था जिसमें लोगों ने उनके निभाए रोल को काफी पसंद किया था। लंबे समय से उन्हें छोटे मोटे किरदार से संतुष्ट रहना पड़ रहा है। वह सोनी टीवी पर प्रसारित क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुके हैं। इस शो में उन्हें कई एपिसोड में सकारात्मक और नकारात्मक रोल में देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें-'हम पत्थर नींव में रखेंगे, छत पर नहीं!', जब Paresh Rawal ने ट्विटर पर ऐसा जवाब देकर मचा दिया बवाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qo23zLb