Sunday, April 10, 2022

यूं ही नहीं कहते Priyanka Chopra को देसी गर्ल सूट, कानों में बालियां और हाथों में चूड़ियां में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को वेस्टर्न कपड़ों के साथ साथ इंडियन कपड़े पहनना कितना ज़्यादा पसंद है इस बात का अंदाज़ा आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देख कर लगा सकते हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी सोशल मीडिया हैंडल से अपने फ़ैन्स के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में येलो कलर के सूट और व्हाइट प्लाजो में काफ़ी ख़ूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फ़ैन्स के लिए साझा किया हैं। प्रियंका चोपड़ा के इन indian look को देखकर फ़ैन्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। येलो कलर के सूट और व्हाइट प्लाजो में प्रियंका चोपड़ा काफ़ी ख़ूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में अलग अलग पोज देती हुई नज़र आ रही हैं जिन पर फैंस मर मिटे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पी दिवाली सेलिब्रेशन पर भी इंडियन कपड़े पहने नज़र आई थी। भले प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हो लेकिन उनका अंदाज़ बिलकुल भी नहीं बदला हैं। वह पहले की तरह ही इंडियन कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इस दौरान भी उन्होंने मल्टिपल रंग का लहंगा कैरी किया था और नैकलेस भी साथ में पहना था। उनका ये लुक काफ़ी शानदार लग रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mCdI7te