Tuesday, June 7, 2022

Gold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 3900 रुपए सस्ता, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को (8 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना महंगा हुआ है और चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज सोना 100 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 60 की गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,260.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,820.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,080 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,600 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,740 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 52,080 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,813 और 24 कैरेट सोना 52,160 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,758 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,100 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,951 और 24 कैरेट 52,310 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव एक किलो चांदी का भाव
दिल्ली 47,740 52,080 63,600
मुंबई
47,813 52,160 63,700
कोलकाता 47,758 52,100 63,620
चेन्नई
47,951 52,310 63,880
बेंगलुरू 47,850 52,200 63,750
हैदराबाद
47,887 52,240 63,800
जयपुर 47,813 52,160 63,690
लखनऊ
47,832 52,180 63,720
भोपाल 47,868 52,220 63,770

यह भी पढ़ें- SIP Calculator: हर महीने जमा करें 1000 रुपए, घर बैठे मिलेंगे 2 करोड से ज्यादा


सोना उच्चतम स्तर से करीब 3,940 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 3,940 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट फेल होने पर ना ले टेंशन, अब तत्काल होगा समाधान

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lq3WgRC