Thursday, August 18, 2022

बायकॉट ट्रेंड पर भड़ास निकालना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, लोग बोले-'फिल्मों से ज्यादा मलाइका के BF के नाम से ही जाने जाते हो'

हाल ही में अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जो उल्टा उनपर भारी पड़ गया। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। ‘लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि 'हमारा काम खुद बोलेगा'। आप जानते हैं कि आपको हमेशा अपना हाथ गंदा करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत सहन किया और अब लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है। अब ज्यादा होने लगा है। यह गलत है।

अर्जुन कपूर ने आगे कहा था, 'अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, तो उस समय लोग उन्हें हमारे नाम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं। हालांकि, यह अब बहुत ज्यादा हो रहा है और यह गलत है।'

arjun kapoor trolled arjun kapoor trolled

अब लोग इसपर उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए उनकी अब तक की सभी फ्लॉप फिल्में गिनवा दीं।

यूजर ने लिखा- नेपो किड अर्जुन कपूर के करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में हैं और वो बॉलीवुड के एक होने की बात कर रहे हैं अगर अर्जुन कपूर नेपो किड नहीं होते तो उन्हें ये फिल्में भी नहीं मिलतीं।

एक ने लिखा- आप अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड के नाम से ही जाने जाते हो। लोगों को धमकाने की कोशिश मत करना। यूजर ने ये भी लिखा कि अर्जुन आगे भी डिजास्टर फिल्म बनाएंगे।

आपको बता दें हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OZwo7Fn