Monday, August 29, 2022

पिता की याचिका पर सिद्धू मूसेवाला के गाने पर अदालत ने लगाई रोक, सलीम मर्चेंट ने की थी रिलीज की अनाउंसमेंट

हाल ही में सलीम मर्चेंट ने इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही सिंगर का गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने को मूसेवाला ने अफसाना खान के साथ पिछले साल रिकॉर्ड किया था, लेकिन अब गाने पर रोक लगा दी गई है। सलीम मर्चेंट ने कहा था गाना जल्द रिलीज किया जाएगा। सलीम के एलान के बाद सिद्धू मुसेवाला के माता-पिता ने गाने पर रोक की याचिका लगाई दी थी। अब मानसा की अदालत ने गाने के रिलीज पर रोक लगा दी है। मनसा जिला न्यायालय में लंबी बहस के बाद इस आदेश को सुनाया गया। आदेश में सलीम और सुलेमान को सारे एड हटाने का निर्देश दिया गया।

इसपर सिंगर के माता पिता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा अभी वह बेटे की मौत का केस लड़ रहे हैं। वे अभी इंसाफ की लड़ाई में लगे हुए हैं। वे अपना पूरा ध्यान केस में लगा रहे हैं, ऐसे में वो इधर वक्त नहीं दे सकते हैं। रोक लगने के बाद सलीम मर्चेंट ने अपने फैसले पर खेद जताया। सलीम ने कहा- ''अब ये गाना 2 सितंबर को रिलीज नहीं होगा। सिद्धू के माता-पिता नहीं चाहते कि जांदी वार गाना अभी रिलीज हो। उनके आशीर्वाद के बिना हम कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। उनसे विचार के बाद ही इस गाने को रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि ये गाना चंडीगढ़ में पिछले साल जुलाई 2021 में रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने को सिंगर ने अफसाना के साथ गाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cWaMZNV