Sunday, November 6, 2022

Bigg boss के घर में इन सेलिब्रिटीज को हुआ था प्यार, जानें किन-किन कपल ने की शादी

Bigg Boss Couples : कलर्स चैनल के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) इन दिनों टीवी पर धूम मचा रहा है। सीजन की शुरुआत से ही शो फैंस के बीच पॉपुलरिटी बटोर रहा है, जो अब तक कायम है। वहीं हर बार की तरह शो में लव एंगल भी देखने को मिल रहा है। खैर ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी शो के हर सीजन में कोई न कोई लव स्टोरी देखने को मिली ही है। ऐसा कह सकते हैं कि बिग बॉस के घर में कई जोड़ियां बनीं। हालांकि कुछ कपल्स के रिश्ते ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं सके लेकिन शो के अंदर उन्होंने फैंस खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं कुछ कपल्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। आज हम आपको बिग बॉस के कुछ ऐसे ही कपल्स से रूबरू कराएंगे, जिनके अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोंरी और जो कपल्स अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने में सफल रहे।

veena_ashmit.jpg

बिग बॉस के चौथे सीजन (Bigg Boss -4) में वीना मलिक (Veena Malik) और अश्मित पटेल (Ashmit Patel) के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि सीजन खत्म होने के साथ ही दोनों के रास्ते भी अलग-अलग हो गए थे।

armaantanisha.jpg

बिग बॉस के सातवें में (Bigg Boss-7) काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) और अरमान कोहली (Armaan Kohli) के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन शो के बाहर आने के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

karishma_and_upen.jpg

बिग बॉस के आठवें सीजन में (Bigg Boss-8) करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और उपेन पटेल (Upen Patel) के रोमांस की खूब चर्चा हुई थी। दोनों का प्यार शो से बाहर आने के बाद भी बना रहा। लेकिन दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और उनकी सगाई टूट गई।

yuvika_and_prince.jpg

बिग बॉस के नौंवे सीजन में (Bigg Boss-9) युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरूला (Prince Narula) की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। इसके बाद प्रिंस ने युविका को घर के अंदर ही प्रपोज किया था। शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग थी। वहीं अब दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं।

vikrant_and_monalisa.jpg

बिग बॉस के दसवें सीजन में Bigg Boss-10) भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों इस कदर करीब आए कि विक्रांत ने मोनालिसा को शो पर प्रपोज किया और फिर नेशनल टेलीविजन पर दोनों ने शादी कर ली।

rahul_and_dimpy.png

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) और डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) बिग बॉस हल्ला बोल (Bigg Boss Halla Bol) के कंटेस्टेंट थे। शो के दौरान उन्हें प्यार हो गया और फिर उन्होंने शादी कर ली। लेक‍िन उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक ट‍िक नहीं पाई।

rashmi_and_arhan.jpg

बिग बॉस के 13वें सीजन में Bigg Boss-13) एंट्री लेने वाली टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और उनके फ्रेंड अरहान मलिक (Arhaan Malik) की नजदीकियां भी लोगों के बीच चर्चा में रहीं। लेकिन अरहान के घर से बेघर होने के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों से पर्दा उठा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4TNXzgu