Sunday, November 6, 2022

दिशा पाटनी को भीड़ से बॉयफ्रेंड की तरह प्रोटेक्ट करता दिखा ये शख्स, लोगों ने कहा- 'नया बकरा'

दिशा पाटनी ने भले ही इंडस्ट्री में कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी सभी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी और उनके अंदाज ने फैंस का खूब दिल जीता है। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद भी दिशा पाटनी का नाम आज के समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। हाल में खबरें आई थी कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग हो चुके हैं। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया।

दोनों पिछले करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब उनकी राहें अलग हो गईं हैं। अब इस बीच अदाकारा का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो नए शख्स के साथ नजर आ रही हैं , जिसे लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

हाल ही में अदाकारा अपने जिम ट्रेनर और दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखाई दीं। इस देखत ही फैंस का सिर घूम गया और वो तरह तरह के सवाल करने लगे। दिशा पाटनी (Disha Patni) को मुंबई में अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा गया। इतना ही नहीं वह इस दौरान दिशा को लेकर प्रोटेक्टिव भी दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- आलिया के बचपन का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

टाइगर और दिशा ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों को बाघी 2 और एक म्यूजिक वीडियो में भी दोनों को साथ देखा गया था।

यहां तक कि एक्ट्रेस एक्टर की फैमिली उनकी मां और बहन के भी बहुत करीब थीं। रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और दिशा भले ही एक- दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ये रखेंगी अपनी बेटी का नाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r4qXh8l