Thursday, October 6, 2022

पूरा हुआ Arjun Kapoor और Malaika Arora का ये खास सपना! ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस को भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर ही अपना समय एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करते हैं। इन दिनों दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ अपना स्पेशल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो-वीडियो साझा की है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों एक खास सपना पूरा हो चुका है। साथ ही दोनों ने बेहद प्यार कैप्शन भी लिखा है, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। उनकी फोटो-वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, अर्जुन कपूर फुटबॉल के बेहद दीवाने हैं। लंदन में खास समय बिताने के दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों साथ में फुटबॉल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे, जहां दोनों साथ में फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों से खास मौके पर रोमांटिक होते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।

फोटो में अर्जुन मलाइका को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इन फोटो-वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि 'बकेट लिस्ट (विश लिस्ट) में शामिल एक और चीज पूरा हुआ। चेल्सी एफसी के सभी लोगों का शुक्रिया, जिस कारण मैं उन्हें (मलाइका) को स्टैमफोर्ट ब्रिज में चेल्सी के मैच को दिखाने ला सका। हम 3-0 से जीत गए'।

यह भी पढ़ें: Salman Khan पर लगा Sajid Khan को एलिमिनेशन से बचाने का आरोप!

arjun_kapoor.jpg


बता दें कि अर्जुन इंग्लैंड के क्लब चेल्सी को बेहद पसंद करते हैं। एक्टर बुधवार को चेल्सी और एसी मिलान के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए लंदन पहुंचे थे। इस मौके पर अर्जुन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइक के साथ फोटो-वीडियो शेयर की है।

फोटो-वीडियो में दोनों मैच का ऑफिशियल टिकट भी दिखाते नजर रहे हैं। वहीं, मलाइका और अर्जुन दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर के कैप्शन को पढ़ने के बाद इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये अर्जुन का ख्वाब था कि वे चैंपियंस लीग में चेल्सी का मैच स्टैमफोर्ड ब्रिज में लाइव देख सके। स्टैमफोर्ड ब्रिज चेल्सी का होमग्राउंड है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt से लेकर Kiara Advani तक इन एक्ट्रेसेस के नाम का मतलब जान आप भी रह जाएंगे हैरान!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HIwUcQ5