Sunday, July 31, 2022

LPG Cylinder Price : एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

LPG cylinder price cheaper : आसमान छूती महंगाई के बीच अच्छी खबर आई है। अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। कीमतों में राहत देने का सीधा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो बाहर होटल में खाना खाते हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट रेहड़ी पटरी पर फूड स्टाल लगाने वाले और ढाबा चलाने जैसे काम में लगे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज गैस सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है। यह कीमतें दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई और देश के दूसरे सभी शहरों में लागू हुई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

36 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर
आज से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपए की जगह अब 1976.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपए में मिलता था। यहां पर आज से 2095.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 रुपए हो गए है। चेन्नई में 2141 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं सावित्री जिंदल जो बिना कभी कॉलेज गईं बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रेट में नहीं हुआ बदलाव
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलावा नहीं गिया गया है। पिछली बार 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई को बदलाव हुआ था। उस समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Ola कर सकती है 1000 कर्मचारियों की छंटनी, बना रही ये बड़ा प्लान

  शहर का नाम घरेलू LPG सिलेंडर की रेट
1 लेह 1299
2 आईजोल 1205
3 श्रीनगर 1169
4 पटना 1142.5
5 कन्या कुमारी 1137
6 अंडमान 1129
7 रांची 1110.5
8 शिमला 1097.5
9 डिब्रूगढ़ 1095
10 लखनऊ 1090.5
11 उदयपुर 1084.5
12 इंदौर 1081
13 कोलकाता 1079
14 देहरादून 1072
15 चेन्नई 1068.5
16 आगरा

1065.5
17 चंडीगढ़ 1062.5
18 विशाखापट्टनम 1061
19 अहमदाबाद 1060
20 भोपाल 1058.5
21 जयपुर 1056.5
22 बेंगलुरू 1055.5
23 दिल्ली 1053
24 मुंबई 1052.5


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nd3Pbj2