Friday, November 3, 2023

Elvish Yadav जाएंगे जेल! FIR हुई दर्ज, पार्टियों में सांप के जहर की तस्करी संग यूट्यूबर पर लगे आरोप

Elvish Yadav FIR: एल्वीश यादव (Elvish Yadav) मुश्किल में फंस गए हैं, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। उन पर क्लब और कई पार्टियों में सांपो की तस्करी कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप लगा है, इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे। एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी, इसके बाद ही नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

एल्विश यादव ने आयोजित कि पार्टी (Elvish Yadav Case Register)
नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए और साथ ही सांप का जहर भी मिला। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0rva1I3