Saturday, October 31, 2020

मुंबई इंडियन ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 51वां मैच दुबई के इटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के सामने पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती पेश की है। आज के इस रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण आदोपहर 3.30 बजे से होगा।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियन की टीम आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है।

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर

मुंबई इंडियंस जहां अपने 12 मुकाबलों के बाद 8 मैच जीतकर 16 अंक लेकर अंकतालिका में टॉप पर है। वहीं दिल्ली की टीम अपने 12 मुकाबलों में 7 जीतकर 14 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है।

आईपीएल 2020 में मुंबई को छोड़कर अब भी तीन टीमों का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बाकी है। फिलहाल इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर अन्य सभी टीमें शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37XGSNV