Tuesday, October 6, 2020

सिंगर रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं Neha Kakkar! अंगूठी पहनाते हुए का वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। 'बाबू जी ज़रा धीरे चलो' गाने से इंडस्ट्री पर राज करने करने वाली Neha Kakkar वैसे तो अपने सुपरहिट गानों और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन अक्सर उनकी शादी को लेकर भी कई खबरें उड़ती हुई नज़र आती है। कुछ समय पहले वह एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थी। उन्होंने नेशनल टेलीविज़न पर हिमांश संग उनके रिश्तें पर हामी भी भरी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही हिमांश और नेहा का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद से कभी आदित्य नारायण तो कभी किसी के साथ नेहा की शादी को लेकर खबरें सामने आती ही रहती है। वहीं एक बार फिर से नेहा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

एक पत्रिका में छपी खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इस महीने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग 24 अक्टूबर को शादी कर रही हैं। कुछ समय पहले नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत सिंह एक वीडियो भी पोस्ट की थी। जिसमें रोहनप्रीत नेहा को रिंग पहनाते हुए नज़र आए थे। वीडियो में नेहा का सुपरहिट सॉन्ग छल्ला बजते हुए सुनाई दे रहा था। ऐसे लग रहा है कि नेहा अपने इस गाने से इतना प्रभावित हुई हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में ही शादी का फैसला ले लिया है।

वैसे आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी नेहा और पॉपुलर सिंगर आदित्य नारायण की शादी की खबरें जोरों पर थीं। शो में भी आदित्य और नेहा के बीच रोमांच दिखाया गया था। यही नहीं आदित्य के पिता उदित नारायण और माता दीपा नारायण भी शो में नज़र आई थीं। जिसके कुछ समय बाद नेहा और आदित्य का गाना रिलीज़ हुआ था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sz7KKU