नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाला ( JKCA scam ) मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ( Farooq Abdullah ) से प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) की पूछताछ जारी है। इस मामले में ईडी के श्रीनगर स्थित आवास पर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जांच अधिकारी फारूक अब्दुल्ला से जेकेसीए में पैसों की गड़बड़ी के मामले में पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में ईडी ने उन्हें तलब किया था।
ईडी की पूछताछ सियासी पक्षपात
इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है। उमर अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में नए सिरे से सियासी घटनाक्रमों में तेजी आने के बाद फारूक अब्दुल्ला से ईडी ने पूछताछ कर रही है। यह कदम राजनीतिक पक्षपात के तहत उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख से पूछताछ में कोई दम नहीं है। इसके साथ ही फारूक अब्दुल्ला के आवास पर ईडी की छापेमारी का भी उन्होंने खंडन किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ocp8UL