Monday, October 12, 2020

Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2020 Winner: बाकी कंटेस्टेंट को मात देकर आर्यनंदा बाबू ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, इनाम में मिले लाखों रुपये

नई दिल्ली। 11 अक्टूबर की शाम छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर सिंगिग रियलिटी शो Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2020 को सीज़न आठ का विजेता मिल गया है। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंटेस्टेंट आर्यनंदा बाबू ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। शो के ग्रैंड फिनाले में दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ, गोविंदा और शक्ति कपूर भी देखने को मिले। जिन्होंने शो पर कई अनसुने किस्से सुनाए और लोगों को खूब हंसाया।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/tv-news/sa-re-ga-ma-pa-lil-champs-2019-sugandha-date-became-the-winner-4689502/

शो के जज हिमेश रेशामिया ने भी आर्यनंदा की जीत पर खुशी जताते हुए उनके हुनर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्यनंदा सभी के लिए एक प्रेरणा है। अभी तक जो बच्चे अपनी प्रतिभाओं का नहीं जान पाए हैं। वह शायद आर्यनंदा से कुछ सीख ले सकते हैं। हिमेश ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि आर्यनंदा का सपना सच हो गया और भगवान ने उनकी दुआएं कबूल कर ली। यह बस अभी सफलता की पहली सीढ़ी है।

आपको बता दें ग्रैंड फिनाले में टॉप 7 फाइनलिस्ट्स थे। जिन्होंने ग्रैंड फिनाले की रात को अपने सुरों से और सजा दिया। शो में एक से बढ़कर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि जावेद अली, हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक ने भी अपने सुपरहिट्स गानों को गाकर समां बांध दिया। पूरे शो में जोश का फुल हाई डोज दिखाई दिया। इस बीच शो में दिग्गज संगीतकार और सिंगर ए.आर.रहमान को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया। जावेद अली की इस परफॉर्मेंस ने सबकों हैरान कर के रख दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dljla1