Friday, January 28, 2022

सिर्फ मौनी रॉय नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी साउथ इंडियन गैटअप में की थी शादी

टीवी एक्ट्रेस और फैशन आइकन मौनी रॉय दुल्हन का गेटअप देख उनसे आपकी नजरें हटा पाना शायद आपके लिए भी मुश्किल लग रहा होगा। साइथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय अपने इस खास दिन बेहज ही खूबसूरत लगी। मौनी रॉय ने सिर्फ गेटअप ही नहीं, साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी भी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरें देख कर उन एक्ट्रेसेस की भी याद आ गई, जिन्होंने मौनी की ही तरह साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।

चलिए जानते है, कौन-सी थी वो एक्ट्रेसेस, और कैसी वो कैसी दिखीं अपनी शादी के दिन...

mouni_roy.jpg


मौनी रॉय


साउथ इंडियन ब्राइड बनी मौनी रॉय ने व्हाइट कलर की रेड चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी पहनी, साड़ी की बॉडर पर गोल्ड वोवेन पैटर्न नजर आया। इस साड़ी को एक्ट्रेस ने रेड और गोल्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया। मौनी रॉय ने साड़ी के साथ सोने का हार, चूड़ियां, सिर का मांगपट्टी और कमरबंद पहना हुआ है। लंबा गोल्ड नेकलेस हो या सोने का मांगटीका ये उनके ऑल गोल्ड ज्वेलरी लुक को कंप्लीट करता दिखा। बालों का उन्होंने अपने दुल्हन लुक को पूरा करने के लिए सफेद फूलों वाल गजरा भी लगया था।

deepika_padukone.jpg


दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन हैं, उन्होंने दो अलग-अलग रीति-रिवाज़ से शादी की। पहले दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडियन वेडिंग की जिसमें उन्होंने बैंगलुरू के फेमस फैशन हाउस अंगड़ी गलैरिया की डिज़ाइन साड़ी पहनी। रणवीर सिंह के साथ उनकी शादी सिंधी और कोंकणी दो रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। वो नॉर्थ इंडियन दुल्हन के साथ-साथ साउथ इंडियन दुल्हन भी बनी थीं।

shilpa_shetty.jpg


शिल्पा शेट्टी


बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस रह चुकी है। शिल्पा का जन्म कर्नाटक के मैंगलूर शहर में 8 जून 1975 में हुआ था। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शिल्पा ने तेलुगु और तमिल भाषा की कई फिल्मो में काम किया था। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरती से साउथ इंडियन और पंजाबी दुल्हन के लुक को मिक्स करके तैयार करवाया था। उन्होंने साउथ इंडियन और पंजीबी दोनों ही रीति-रिवाजों को मिक्स कर शादी की थी।

aishwarya_rai_bachchan.jpg


ऐश्वर्या राय बच्चन


सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय साउथ इंडियन हैं और इसमें वह काफी प्राउड भी फील करती हैं। शादी के दिन उन्होंने इसी से जुड़ा लुक भी चुना। साड़ी से लेकर बालों की हेयरस्टाइल और यहां तक कि गहने भी, पूरी तरह से उन्हें साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दे रहे थे। एक्ट्रेस ने अभीषेक बच्चन के साथ नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की थी।

hema_malini.jpg


हेमा मालिनी


एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ घर में ही सात फेरे लिए थे।

sridevi.jpg


श्रीदेवी


बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी साउथ इंडियन परिवार से थीं। उन्होंने बोनी कपूर से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उन्होंने अपने शादी में बहुत ही सिंपल साउथ इंडियन गेटअप किया था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत भी लग रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या और धनुष की सुलह कराने में जुटे पिता रजनीकांत
यह भी पढ़ें: आमिर खान का रोल प्ले करने वाला फिल्म 'धूम 3' का ये बच्चा बन गया है हैंडसम हंक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/bollywood-news/mouni-roy-and-these-actresses-choose-south-indian-bridal-look-7301986/