Sunday, January 23, 2022

अल्लू अर्जुन से यश तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके चहेते साउथ अभिनेता

दक्षिण भारतीय फ़िल्मों को हिन्दी फ़िल्मों से ज़्यादा पसंद किया जाता हैं। अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ‘पुष्पा द राइज’ की कहानी ने दर्शकों को ख़ुश कर दिया हैं। अब सभी को ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का बेसब्री से इंतज़ार हैं। इन धमाकेदार फ़िल्मों से ही साउथ के ऐक्टर्स को तेज़ी से पॉपुलैरिटी मिली हैं। बॉलीवुड से ज़्यादा साउथ की एक्ट्रेस को देखना पसंद करते हैं लोग। आज हम आपको साउथ के कुछ फ़ेमस ऐक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन साउथ के पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी लगभग हर एक फ़िल्म हिट होती हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से की थी इसके बाद वह अहमदाबाद के एक कॉलेज से बीबीए किया था। हालांकि इसके बाद अभिनेता ने फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा। और बोहोत ही जल्द पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था।

yash.jpg

यश

केजीएफ फेम एक्टर यश की बात करें तो यश ने 12 वी कक्षा तक की ही पढ़ाई की हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मैसूर से की है इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर आजमाया और वो मैसूर से बेंगलुरू आ गए।

dhanush.jpg

धनुष

साउथ फ़ेम एक्टर धनुष ने भी महज़ 12 वी कक्षा तक की पढ़ाई की हैं। उन्होंने चेन्नई से अपनी स्कूलिंग की इसके बाद उनके पिता की इच्छा के अनुसार वो एक्टिंग की दुनिया में क़दम रख दिया। हालांकि उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग में BCA किया हैं।

mahesh.jpg

महेश बाबू
महेश बाबू साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। उनके लिए लाखों लड़कियां दीवानी हैं। अभिनेता की हर फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा देती हैं। उन्होंने भी अपनी स्कूलिंग चेन्नई के स्कूल से की हैं और बीकॉम चेन्नई के लोयोला कॉलेज से की हैं। ग्रेजुएशन करने के कुछ समय बाद ही महेश ने एक्टिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। वह आज साउथ के सबसे बड़े हीरो के लिस्ट में आते हैं।

prabhas.jpg

प्रभास
साउथ फिल्म एक्टर प्रभास की बात करें तो उन्होंने हैदराबाद से B.Tech की डिग्री हासिल की हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में क़दम रखा और आज वह साउथ फ़िल्म के सबसे ज़्यादा चार्ज करने वाले अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3As2jm9