Saturday, January 15, 2022

दादी नानी बनने की उम्र में इन एक्ट्रेसेस ने रचाई शादी, अपने से छोटे लड़कों से किया प्यार

बॉलीवुड हो या टॉलीवुड सितारों की दुनिया कही जाती है। यहां जल्दी शादी करने का मतलब होता है करियर खत्म होना, लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता है, तो कई बॉलीवुड स्टान ने तो इतनी लेट शादी जब वह दादी नाना बनने वाले होगें। बॉलीवुड स्टार शादी के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाते, लेकिन तब भी इनकी शादी नहीं टिक्कती हैं।

बॉलीवुड हो या टॉलीवुड सितारों की दुनिया कही जाती है। बॉलीवुड में अपने से बड़े उम्र के लोगों से या छोटे उम्र के लोगों से शादी करना एक फैसन हैं। जिसमें सैफ अली खान-करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की जोड़ी भी शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई शादी ऐसी भी होती हैं।जिसे सुन आप भी हो जाएगें हैरान। इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड की उन शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपने बच्चों की शादी कराने की उम्र में या दादी नाना बनने की उम्र में इन्होने अपनी शादी रचाई हैं। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस का नाम

suhasini_.jpg

सुहासिनी मुले

सबसे पहला नाम है टीवी औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले का आता हैँ। सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु से शादी की। 60 साल की उम्र में सुहासिनी मुले ने खुद शादी की जब की यह उम्र उनकी दादी बनने की हैं। लेकिन बॉलीवुड में सब कुछ मुमकिन हैं। सुहासिनी मुले को 60 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ।

neena_gupta_.jpg

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का नाम बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल है। नीना गुप्ता को 46 साल की उम्र में दिल्ली के विवेक मेहरा से प्यार हो गया और उन्होंने शादी रचा ली। उनकी पहली शादी विवेक मेहरा के साथ ही हुई। विवेक मेहरा से 2002 में एक फ्लाइट में नीना गुप्ता की मुलाकात हुई। उस समय नीना 42 साल की थीं। विवेक मेहरा दिल्ली में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। पहले से शादीशुदा विवेक उस समय अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। 2008 में किसी रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए विवेक ने नीना को वहीं पर प्रपोज किया और 15 जुलाई को नीना गुप्ता से शादी कर ली।

mona_singh.jpg

मोना सिंह

टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में राज करने वालीं मोना सिंह ने 38 वर्ष की उम्र में श्याम राजगोपाल के संग रचाई थी। जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से हिट हुई थी मोना।मोना सिंह ने 27 दिसंबर 2019 को शादी कर ली । उन्होंने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग सात फेरे लिए हैं ।

urmila_matondkar.jpg

उर्मिला मातोंडकर

जब यहां शादी करने की बात आ रही है तो इसमें बॉलीवुड भी पीछे नहीं है. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) 43 साल की उम्र में शादी करने का फैसला किया था और उन्होंने 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर संग शादी की। 3 मार्च 2016 को उर्मिला मातोंडकर यानी रंगीला गर्ल ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। अपने से 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से सीक्रेट वेडिंग कर ली थी।

manisha_koirala.jpg

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने 41 साल की उम्र में 7 साल के छोटे सम्राट दहल से शादी रचाई थी। 19 जून 2010 को नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, जो दो साल भी मुश्किल से नहीं चल पाई। शादी के कुछ समय बाद से ही मनीषा और उनके पति में अनबन होने लगी थी।और फिर दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़े- लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम,जाने आज किस नाम से पहचानते हैं लोग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3quR09x