Tuesday, January 4, 2022

फरहान अख्तर करने जा रहे हैं शादी, जाने कौन हैं फरहान की दुल्हनियां

बॉलीवुड सुपरस्टार और जावेद अख़्तर के बेटे फरहान अख्तर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आए हैं। ऐसे तो फरहान अख्तर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार फरहान अपने विवाह को लेकर सुर्खियों में आए हैं। फरहान अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। बीते काफी लंबे समय से दोनों के शादी की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं क्योंकि इन्हें एक-दूसरे का साथ पसंद है।

उन्हें इंडस्ट्री का सबसे कूल कपल माना जाता है। दोनों खुलकर अपने इश्क का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग कमाल की है। पिछले काफी वक्त से दोनों के फैंस चाहते हैं कि ये कपल शादी के बंधन में बंध जाए, तो अब फरहान और शिबानी के फैंस के लिए एक यह खुशी की खबर हैं।

शिबानी दांडेकर ने कुछ वक्त पहले फरहान अख्तर के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘हम दोनों कई सारी चीजें साथ में करते हैं, जिस कारण हम काफी वक्त साथ में बिताते हैं। घर में साथ काम करने के बाद हम दोनों अपने-अपने काम पर निकल जाते हैं। हम दोनों को एक जैसी चीजें पसंद हैं, जिस कारण हम लम्बा समय बिना बोरियत के साथ में बिताते हैं।’

सूत्रों के अनुसार एक्टर फरहान ने शादी के लिए वेन्यू के तौर पर एक 5 स्टार होटल की बुकिंग की है। वहीं दोनों शादी से सम्बंधित और भी चीजों को फाइनल कर चुके है। रिपोर्ट्स की माने तो फरहान और शिबानी अन्य सेलिब्रिटी की तरह सब्यसाची (sabyasachi) की ऑउटफिट को ही पहनेंगे।

यह भी पढ़ें- राज कपूर की वो फिल्म जिसके फ्लॉप होने की वजह से ऋषि कपूर को मिली बड़ी हिट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qMiuq7