Thursday, January 6, 2022

रणवीर करेंगे हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, वीडियो शेयर कर दिया हिंट

कोरोना की वजह से पिछले कुछ समय में थियेटर के घटते बिजनेस ने फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव डाला है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स डिजीटल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी क्यो पीछे रहते भला। साथ ही वो अपने फैंस के लिए खुशखबरी भी लेकर आए हैं।

जल्द ही रणवीर सिंह अपना OTT डेब्यू में नजर आने वाले हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद यही पता लग रहा है कि वो ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

रणवीर सिंह भी उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं जो थिएटर के गिरते बिजनेस को देखकर डिजीटल प्लेटफॉर्म की और बढ़ रहे हैं। रणवीर सिंह अमेजन प्राइम के एपिक फैंटेसी टीवी सीरीज ‘द व्हील ऑफ टाइम’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने नॉन फिक्शन शो को चुन कर अपने धमाकेदार डेब्यू की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े - क्रिकेटर बन अनुष्का शर्मा का कमबैक, इस क्रिकेटर के रोल में दिखाएंगी जलवा

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पहले टीवी देखते हुए नजर आ रहे हैं, इसके बाद वो एक अलग ही अवतार में नजर आते हैं। इस दौरान वो खुद को 'लैन-वीर' बताते हैं। वो बिल्कुल ‘द व्हील ऑफ टाइम’ के किरदारों की तरह लग रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगया जा सकता है कि वो ‘द व्हील ऑफ टाइम’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

‘द व्हील ऑफ टाइम’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है मगर इसके रिलीज डेट की जानकारी नहीं मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेजन की अपमिंग फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग’ की वजह से ये सीजन देर से रिलीज होगा। फिलहाल, मेकर्स अभी ‘द व्हील ऑफ टाइम’ सीजन 2 के कुछ एपिसोड्स को एडिट करने का काम कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीजन 2 जल्द ही आने वाला है।

इसके अलावा, रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो जल्द हीं फिल्म 'सर्कस' और 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े - Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 की लीक हुई कहानी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pY8ESM