Saturday, January 1, 2022

बिग बॉस के घर से शमिता शेट्टी का ग्लैमरस वीडियो मचा रहा है धमाल

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस 15 में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस सीजन में लोग उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से वे बड़ी सूझ-बूझ के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। हर मुद्दे पर वो गहराई से अपनी छाप छोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं, यही वजह है कि बाहर लोग उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। घर के बाहर सोशल प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई फैन पेज बने हुए हैं जहां शमिता शेट्टी के फैंस उनकी बिग बॉस की वीडियो क्लिपिंग डालते हुए दिखाई देते हैं। खुद शमिता शेट्टी के ऑफीशियल अकाउंट पर उनसे जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं।

इसी कड़ी में शमिता शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शमिता शेट्टी के कई सारे डांसिग क्लिप्स को एक साथ वीडियो में ऐड किया गया है। इसमें लगभग सारे ही क्लिप बिग बॉस के घर के हैं। शमिता शेट्टी का यह वीडियो काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। इस वीडियो के आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए विशेज भी दे रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32JrvIt