Monday, March 11, 2024

एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुसीबतें, मैक्सटर्न विवाद के बाद यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज

बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के मारपीट का वीडियो सामने आया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश पर मामला दर्ज किया। हालांकि, बाद में एल्विश और मैक्सटर्न का पैचअप हो गया और दोनों ने एक साथ फोटो भी क्लिक करवाई, लेकिन एल्विश यादव की मुसीबतें यही खत्म नहीं हुई क्योंकि अब उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज करवाई गई है।

एल्विश यादव के खिलाफ अब किसने दर्ज कराई शिकायत?


एल्विश यादव के खिलाफ अब सौरभ गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। सौरभ गुप्ता जानवरों की देखभाल के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) के कल्याण अधिकारी हैं। उन्होंने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। सौरभ का कहना है कि एल्विश यादव ने उसे और उसके भाई को धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:
मनीषा रानी और एल्विश यादव की दोस्ती खत्म!, यूट्यूबर की इस हरकत से किया अनफॉलो

दरअसल, सौरभ और उनकी टीम को एल्विश के सांप के जहर वाले मामले (Elvish Yadav Snake Venom Case) में एक ग्रुप का पता चला था और उन्होंने FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद एल्विश को 2023 में हिरासत में लिया गया था। तभी से सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस सौरभ और उसके भाई पर हमला भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
TV Latest News

पुलिस क्या कर रही है?


फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन वह जांच कर रही है। शिकायत में लिखा गया है कि अगर सौरभ और उसके भाई को कुछ भी हुआ तो इसके लिए एल्विश यादव और उसका ग्रुप जिम्मेदार होगा। लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U7D3oy1