Monday, February 14, 2022

ट्विटर पर #BoycottBollwood एक बार फिर हुआ ट्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस 'गहराइयां' की विफलता का मना रहे जश्न

दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस फिल्म को कई लोगों ने समय की बर्बादी करार दिया है, तो कुछ तारीफें भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस फिल्म को कचरा बता कर इस फिल्म पर कटाक्ष किया, और इसे पोर्नोग्राफी से रिलेटेड किया। अब इस फिल्म को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने निशाने पर ले लिया है।

फिल्म 'गहराइंया' की विफलता से खुश होकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसके लिए जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर #BoycottBollwood फिर से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें ये हैशटैग एक्टर सुशां सिंह राजपूत के मृत्यु के वक्त चला था। सुशांत के फैंस उनके निधन के बाद बॉलीवुड का विरोध कर रहे थे। एक बार फिर ये हैशटैग ट्रेंडिंग हो गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत किसने की है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सुशांत का असमय निधन सभी के लिए स्तब्ध करने वाला था। तभी से अभिनेता के फैंस बॉलीवुड का बहिष्कार करने की मांग करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: शिपिंग कंपनी ने सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पर लगया फर्जीवाड़े का आरोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8SOJbya