Wednesday, February 9, 2022

Chocolate Day : करीना कपूर- दीपिका पादुकोण समेत ये स्टार्स चॉकलेट्स के आगे भूल जाती है फ़िटनेस डाइट

वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया हैं। बीते दिन प्रपोज़ डे था और आज है चॉकलेट डे। किसी भी रिश्ते की शुरुआत मिठास के साथ होती हैं। चॉकलेट एक ऐसी चीज़ है जो सभी को पसंद होती हैं। चाहे वो बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स ही क्यों न हो। कई बार इन्होंने अपनी पसंदीदा चॉकलेट का भी ख़ुलासा किया हैं। एक्टर्स भी अपने डाइट के अलावा कभी- कभी चॉकलेट खा लिया करते हैं।

आज हम आपको बॉलीवुड के उन पॉपुलर एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चॉकलेट से बेहद ज़्यादा प्यार हैं। यहां तक कि कई सेलेब्स चोकलेट्स को लेकर सोशल मीडिया पर अपना प्यार ज़ाहिर करते दिख जाते हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे फ़िटनेस फ़्रीक एक्टर का नाम शामिल हैं।

kareena.jpg

करीना कपूर ख़ान

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ख़ान को चॉकलेट बेहद ही पसंद हैं। किसी का बर्थडे हो या फिर कोई इवेंट हो वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर केक या चॉकलेट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। भले ही करीना कपूर अपने आपको फ़िट रखने के लिए काफ़ी ज़्यादा वर्कआउट करती है लेकिन चॉकलेट देकर वो भी ख़ुद को कंट्रोल नहीं कर पाती।

deepika_p.jpg

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की हॉट और पॉपुलर एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण का नाम आता हैं। उनकी हॉट बॉडी और फ़िटनेस को लेकर वह अक्सर सुर्ख़ीयों में रहती हैं। लेकिन उन्हें भी डॉक चॉकलेट काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं। वो कई बार सोशल मीडिया के ज़रिए चॉकलेट को लेकर प्यार ज़ाहिर करती दिख जाती हैं। दीपिका ने कई बार बताया है कि उन्हें डार्क चॉकलेट काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं।

sonam.jpg

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को चॉकलेट्स काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं। अक्सर ख़ुद के लिए चॉकलेट चिप्स बिस्किट्स बनाया करती हैं। सोनम जैसे अपनी वॉकआउट से थोड़ा साइड हटती है तो वो चॉकलेट खाना प्रिफर करती हैं।

alia.jpg

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट जितना अपनी सेक्सी बॉडी को लेकर पॉपुलर है उतना ही अपनी स्ट्रिक्ट डाइट को लेकर भी सुर्ख़ीयों में रहती हैं। लेकिन आलिया भी चिट डे मनाती हैं। यानी आलिया अपनी चिट डे पर चॉकलेट खाना प्रिफर करती हैं। हाल ही में आलिया ने अपने फ़ैन्स के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें आलू और चॉकलेट्स बहुत पसंद हैं।

dayna.jpg

डायना पेंटी

डायना पेंटी अक्सर चॉकलेट्स खाते हुए फ़ोटो शेयर किया करती हैं। डायना पेंटी को हर तरह के चॉकलेट्स काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं। डायना को चॉकलेट को लेकर प्यारा आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं। डायना ने चॉकलेट खाते हुए कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

ranbir_singh.jpg

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता दीपिका के पति रणवीर सिंह चॉकलेट के बड़े वाले फ़ैन हैं। भले वो 6 पैक में रहना पसंद करते हो और अपने स्ट्रिक्ट डाइट को भी फ़ॉलो करते हैं। लेकिन कभी कभी वो भी चॉकलेट खा लिया करते हैं। क्योंकि उन्हें चॉकलेट काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं। रणवीर की फ़िटनेस ट्रेनर भी रणवीर की इस आदत को सुधार नहीं पाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kC2zu5g