Thursday, February 10, 2022

Mouni Roy ने Kashmir की बर्फीली वादियों में पहना मोनोकिनी, फैंस बोले- बाहर बर्फ पड़ी है तो अंदर आग…

मौनी रॉय TV की पॉपुलर एक्टर हैं और उन्होंने हाल में ही सूरज नाम्बियार के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए कश्मीर की वादियों में गए हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। शादी की तस्वीरों से लेकर हनीमून की तस्वीर वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब मौनी रॉय ने कश्मीर की वादियों से ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने एक तस्वीर शेयर की हैं। जो वायरल हो रही हैं। तस्वीर में उनके बैकग्राउंड में बर्फ़ का चादर दिख रहा है। और रूम के अंदर मौनी रॉय ने अपनी हॉटनेस से तापमान बढ़ा रखा हैं।

इस तस्वीर में मौनी रॉय एक स्विमिंग पूल के पास खड़ी दिख रही है इस हॉल में पूरे तरीक़े से कांच लगा हुआ हैं। शीशे के बाहर का नज़ारा बेहद ही ख़ास हैं। बाहर बर्फ़ की चादर दिख रही हैं। बर्फ़ का चादर देख आप इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वहां कितना ज़्यादा ठण्ड होगा। जिसके बावजूद भी मौनी रॉय ने मोनोकिनी पहन हॉल का टेम्प्रेचर बढ़ाता हैं।

आपको बता दें कि सूरज और मौनी ने 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लिए थे। कपल्स काफ़ी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मौनी अक्सर दुबई आया जाया करती थी। उनकी शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपनी शादी के दौरान भी मौनी रॉय काफ़ी ख़ूबसूरत दिख रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JKTU3eX